A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में लिव-इन में रह रहे कपल ने चौथे फ्लोर से लगाई छलांग, तेज आवाज सुन अपार्टमेंट के लोग पहुंचे... नजारा देख उड़े होश

मुंबई में लिव-इन में रह रहे कपल ने चौथे फ्लोर से लगाई छलांग, तेज आवाज सुन अपार्टमेंट के लोग पहुंचे... नजारा देख उड़े होश

नालासोपारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

कपल ने अपार्टमेंट की...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कपल ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई छलांग।

मुंबई के नालासोपारा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने इमारत की चौथे फ्लोर से कुदकर खुदकुशी कर ली। यह चौंकाने वाला मामला नालासोपारा पश्चिम का है जहां दोनों हनुमान नगर इलाके के साईं महिमा अपार्टमेंट में रहते थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वे दोनों 2022 से लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। प्रेमी का नाम दीपक जोगड़िया और प्रेमिका का नाम कंचन सोलंकी बताया जा रहा है।  जानकारी अनुसार दीपक जोगड़िया का उसकी पत्नी से 12 साल का बच्चा भी था। उसका अपनी पत्नी से हमेशा वाद विवाद रहता था।

रविवार देर रात अचानक से दोनों प्रेमी जोड़े ने इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगाई। बिल्डिंग के निवासियों ने जोरदार आवाज सुनने के बाद परिसर में खून से लथपथ एक जोड़े को देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

नालासोपारा में 'दृश्यम' जैसा कांड

बता दें कि नालासोपारा से ही जुलाई महीने में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर में ही दफना दिया था। यह वारदात नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी के एक चॉल की है। हत्या के बाद, महिला ने अपने देवर से ही उस जगह पर टाइल्स लगवाकर शव को छिपा दिया था।  

मृतक शख्स का नाम विजय चौहान था। हत्या की आरोपी महिला का नाम गुड़िया चमन चौहान और उसके प्रेमी का नाम मोनू विश्वकर्मा है। इस दंपती का एक 8 साल का बेटा भी है। मृतक विजय की पत्नी गुड़िया का मोनू से अफेयर चल रहा था। विजय, उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और बेरहमी से विजय की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को छुपाने के लिए लाश को घर में ही गाड़ दिया। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए महिला ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स लगवाई, ताकि वे किसी की नजरों में न आए।

जमीन की खुदाई कर बरामद किया शव

वहीं, इस घटना के बाद जब परिवार वालों ने विजय के बारे में पूछा तो गुड़िया ने अपने पति के बारे में उन्हें लगातार गुमराह किया। कई दिन गुजर जाने के बाद परिवार के लोगों ने विजय के घर का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें घर से बदबू आने लगी। इसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई की तो विजय का शव बरामद किया गया।

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

'परिवार को मारो या खुद मर जाओ' सपने में आती थी आवाज़, छात्र ने चुन ली खुद की मौत; सुसाइड नोट ने खोला राज

'मेरा बार बार रेप किया...' हाथ पर सुसाइड नोट लिख महिला डॉक्टर ने दी जान, खुले कई चौंकाने वाले राज

Latest Crime News