A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सड़क पर चीखता रहा युवक, बरसते रहे उस पर धारदार हथियार; खौफनाक VIDEO आया सामने

सड़क पर चीखता रहा युवक, बरसते रहे उस पर धारदार हथियार; खौफनाक VIDEO आया सामने

बताया जा रहा है कि सड़क पर हमला अचानक हुआ। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से वार किया। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक पर धारदार हथियार से हमला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक पर धारदार हथियार से हमला

ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर में रविवार देर रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका नगर के सामने कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगला बेहरा नाम के युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

युवक पर धारदार हथियार से वार

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चिल्ला रहा है और हमलावर बारी-बारी से ताबड़तोड़ उस पर हथियार चला रहे हैं। हैरानी की बात ये कि इस वारदात को सड़क पर अंजाम दिया जा रहा है और राहगीर आस-पास से गुजर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह हमला अचानक किया गया। हमलावरों ने मंगला बेहरा को घेरकर उन पर धारदार हथियार से कई वार किए। अचानक हुए इस खूनी खेल से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। खून से लथपथ घायल मंगला को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक आरोपी पकड़ा गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुर के एसपी भी देर रात ही एमकेसीजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और तैनात पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। ब्रह्मपुर के एसपी सरवन विवेक एम ने बताया कि घटना में दो आरोपी शामिल थे। एक पकड़ा गया है और दूसरे को पुलिस खोज रही है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

Today's Weather: एक तरफ नौतपा की भीषण गर्मी, दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट्स

तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने नहर में लगाई छलांग, दंपति बचे पर बहकर डूब गए मासूम

Latest Crime News