A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भतीजा या दरिंदा? बुजुर्ग चाचा को बर्बरता से पीटते हुए घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

भतीजा या दरिंदा? बुजुर्ग चाचा को बर्बरता से पीटते हुए घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग चाचा को गांव के सड़क पर सरेआम बुरी तरह पीट दिया। इस बर्बरता का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

elderly man beaten- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की पिटाई की।

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर दिया। हिंदोल क्षेत्र के रासोल थाना अंतर्गत शबर साही गांव में एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग चाचा को गांव के सड़क पर सरेआम बुरी तरह पीट दिया। हमलावर युवक ने पहले उन्हें घसीटते हुए हाथों से मारा, फिर डंडे से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस बर्बरता का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

वीडियो सामने आते ही रासोल थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

बुजुर्ग चाचा की क्यों की पिटाई?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर और पीड़ित के बीच पारिवारिक विवाद था। इसी विवाद के चलते युवक ने गुस्से में आकर यह अमानवीय कदम उठाया। हालांकि, पुलिस इस मामले में और भी पहलुओं की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और गहरी रंजिश तो नहीं थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग हैरान हैं कि कोई अपने बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ ऐसी दरिंदगी कैसे कर सकता है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, और पुलिस ने उसी पर तुरंत एक्शन लेकर भरोसा भी दिलाया।

घटना का वीडियो आया सामने-

यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और हिंसा की सोच हमें सोचने पर मजबूर करती है। ऐसे मामलों में कानून को सख्ती से अपना काम करना चाहिए और समाज को भी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बहराइच: भाई की हत्या कर भाभी को बनाया पत्नी, दो बेटियां भी कीं, फिर सभी को नदी में फेंका

चाची भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमिका की हुई मौत तो प्रेमी ने भी खाया जहर

Latest Crime News