A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एक गांव में सिर तो दूसरे गांव में मिला बाकी का शरीर, पांच दिन लापता युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एक गांव में सिर तो दूसरे गांव में मिला बाकी का शरीर, पांच दिन लापता युवक की हत्या से मचा हड़कंप

यूपी के गोंडा जिले में एक युवक का शव दो अलग-अलग गांवों से बरामद हुआ है। युवक का धड़ अलग गांव में जबकि उसका सिर दूसरे गांव से बरामद किया गया। युवक पांच दिन से लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो गांवों में मिले शव के अलग-अलग हिस्से।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE दो गांवों में मिले शव के अलग-अलग हिस्से।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले पांच दिनों से लापता युवक के शव के हिस्से दो अलग-अलग गांवों से बरामद हुए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से युवक का शव बरामद होने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक का धड़ खैरी गांव के खेत से बरामद किया गया, जबकि उसका सिर एक अन्य गांव नाई पुरवा से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो गांवों से बरामद हुआ शव का अलग-अलग हिस्सा

कोतवाली (नगर) के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दत्त नगर निवासी इंद्रभान उर्फ छोटू सिंह (25) पिछले पांच दिनों से लापता था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। वहीं शिकायत मिलने के बाद से पुलिस की टीम भी उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को ग्रामीणों ने दत्त नगर और खैरी गांव के बीच खेत में एक शव देखा। वहीं अलग-अलग जगहों पर युवक के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

बोरे में भरकर फेंका था शव

कोतवाली (नगर) के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो जगहों पर शव देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक का धड़ खैरी गांव के पास गेहूं के खेत में मिला, जबकि उसका सिर नाई पुरवा गांव के पास मिला। हत्यारों ने शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त किये जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

संभल की शाही जामा मस्जिद की दीवार पर पुताई का काम शुरू, 8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी, पति ने टोका तो काट दिया प्राइवेट पार्ट; हुई मौत

Latest Crime News