1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुलिस से बचने के लिए तालाब में छिपा 'करिया', हलचल होते ही कपड़े उतारकर कूद पड़े पुलिसकर्मी; देखें VIDEO

पुलिस से बचने के लिए तालाब में छिपा 'करिया', हलचल होते ही कपड़े उतारकर कूद पड़े पुलिसकर्मी; देखें VIDEO

कर्नाटक पुलिस ने एक आरोपी को तालाब से पकड़ा है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए तालाब की झाड़ियों में आधे घंटे तक छिपा रहा। हालांकि जब तालाब में हलचल हुई तो पुलिसकर्मी भी कपड़े उतारकर तालाब में कूद गए और आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी को तालाब से पकड़ा।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस ने आरोपी को तालाब से पकड़ा।

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया। आरोपी करीब आधे घंटे तक तालाब के अंदर पानी में छिपा रहा। इस दौरान वह तालाब में उगने वाले पौधों की झाड़ियों में खुद को छिपाकर बैठा था। आरोपी कुछ इस तरह से तालाब में बैठा था कि उसे देख पाना भी मुश्किल था। हालांकि आधे घंटे के बाद जब पानी में हलचल हुई तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

लुका-छिपी से लेकर फिल्मी स्टाइल में अरेस्ट तक का एक मामला शिवमोग्गा में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक शिवमोग्गा जिले में, 19 साल के एक हिस्ट्रीशीटर, दिलीप उर्फ करिया ने गिरफ़्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर एक तालाब में छिपने की कोशिश की। उसके खिलाफ 3 गैर-जमानती वारंट और 16 मामले (जिनमें हत्या की कोशिश के 2 मामले भी शामिल हैं) दर्ज थे। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। जब पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला, तो वह तालाब में कूद गया।

पुलिस से बचने के लिए तालाब में छिपा

पुलिस के मुताबिक आरोपी तालाब में पानी के अंदर झाड़ियों में तकरीबन आधे घंटे तक छिपा रहा। पुलिसकर्मी भी पानी में संभावित हलचल का इंतजार करते रहे। आधे घंटे के बाद आरोपी जब बेबस हो गया तो वो झाड़ियों से बाहर आया। इसके बाद PSI रमेश और पुलिसकर्मी प्रसन्ना पानी में कूदे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और अधिकारियों के सामने पेश किया गया। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में घिनौनी हरकत करने वाला बदमाश गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस से बचने के लिए बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से भी सामने आया। यहां सदर बाजार थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा, जो पुलिस से बचने के लिए घिनौना काम करता था। दरअसल, यह बदमाश जब भी पुलिस के हत्थे चढ़ता, तो वह अपनी पैंट में ही पोट्टी (शौच) कर लेता! उसके इस घिनौने प्लान का मकसद था-खुद को इतना गंदा और बदबूदार बना लेना कि पुलिस वाले खुद ही नाक बंद करके पीछे हट जाएं। हालांकि आखिरकार उसकी यह करतूत काम नहीं आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

केरल में दर्दनाक हादसा! हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकराई कार, 8 लोगों की हुई मौत

Latest Crime News