1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान की मेडिकल छात्रा की बांग्लादेश में संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

राजस्थान की मेडिकल छात्रा की बांग्लादेश में संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

राजस्थान के झालावाड़ जिले की मेडिकल छात्रा की बांग्लादेश की राजधानी ढाका में संदिग्ध रूप से मौत हो गई है। परिजन ने सरकार से छात्रा के शव को वापस लाने की अपील की है।

rajasthan jhalawar medical student death bangladesh dhaka- India TV Hindi
Image Source : REPORTER राजस्थान की छात्रा की बांग्लादेश में मौत।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर की निवासी मेडिकल छात्रा निदा खान की पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्रा निदा ढाका में स्थित बशुंधरा अद्दीन मोमिन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी । शनिवार को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

3 दिन बाद भी नहीं लौटा शव

राजस्थान की छात्रा निदा खान की मौत के 3 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का शव भारत नही पहुंचा है। ऐसे में उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजन बेटी के शव को घर लाने के लिए भारत सरकार से हाथ जोड़कर मिन्नते कर रहे हैं।

मृतका के पिता ने क्या बताया?

मृतका छात्रा के पिता अब्दुल अजीज ने बताया है कि उनकी बेटी निदा खान बांग्लादेश के ढाका में स्थित कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। गत 27 सितंबर अल सुबह 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद से ही परिजन बेटी के शव को भारत लाने के लिए बांग्लादेश में स्थित भारतीय दूतावास व भारत के विदेश मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक छात्रा का शव भारत नहीं पहुंच पाया है।

बांग्लादेश पढ़ने क्यों गई थी निदा?

मृतका के परिवार से जुड़े अब्दुल हलीम ने बताया कि निदा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी और उसने भारत में सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने का प्रयास किया था , लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर उसने बांग्लादेश में पढ़ाई करने का निर्णय लिया, क्योंकि वहां भारत के कॉलेज के मुकाबले आधी फीस में एडमिशन मिल जाता है । निदा ने 12वीं तक की पढ़ाई मध्य प्रदेश के आगर से की थी और नीट की तैयारी कोटा से। फिलहाल वह एमबीबीएस के सैकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। (रिपोर्ट: अनीस)

ये भी पढ़ें- पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा- VIDEO संदेश

गोली मारकर 17 साल की बेटी की लाश नदी में फेंकी, अफेयर से नाराज पिता ने मिटाए सबूत; 5 दिन बाद मिला शव

Latest Crime News