1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा- VIDEO संदेश

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा- VIDEO संदेश

 Published : Sep 29, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 11:41 pm IST

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

हरियाणा के गुरुग्राम से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक आवासीय सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

दोस्त को VIDEO संदेश भेज आत्महत्या की कही बात

पुलिस के मुताबिक, पति अजय कुमार (30) ने अपने दोस्त को एक वीडियो संदेश भी भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फ्लैट पर पहुंची और दंपति को मृत पाया। 

तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने कहा कि अजय और स्वीटी शर्मा (28) की शादी तीन साल पहले हुई थी। वे दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, अजय के दोस्त ने फोन कर बताया था कि उसके दोस्त ने रविवार दोपहर सवा तीन बजे उसे एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। 

जमीन पर पड़ा था पत्नी का शव

पुलिस ने अजय के दोस्त के हवाले से बताया कि वीडियो से ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वीटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके गले में दुपट्टा था। 

हत्या के कारणों का पता लगा रही टीम

वहीं, अजय पंखे से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि अजय ने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, हालांकि दोनों घटनाओं के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

महिला के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर 10ए थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।