1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान में 13 साल के जुड़वा बच्चों की गला रेत कर हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव; एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान में 13 साल के जुड़वा बच्चों की गला रेत कर हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव; एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 20, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 06:00 pm IST

राजस्थान के डीग में 13 साल के जुड़वा बच्चों का शव मिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

जुड़वा बच्चों की गला रेत कर हत्या।- India TV Hindi
जुड़वा बच्चों की गला रेत कर हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

डीग: राजस्थान के डीग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो जुड़वा भाइयों का शव एक खाली प्लॉट में मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर तक वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। दोनों का शव पास के ही एक खाली प्लॉट में मिला। मृतकों के पिता का पहले ही निधन हो गया है। वह अपनी मां के साथ नाना के यहां रह रहे थे। ये दोनों बच्चे चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। 

पास के खाली प्लॉट में मिला था दोनों का शव

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के डीग जिले में मंगलवार सुबह 13 साल के जुड़वां भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के शव उनके घर के पास एक खाली प्लॉट में मिले। उनके शरीर पर कई जगह कटने के निशान थे और सिर पर भी चोटें थीं। मौके पर खून भी पड़ा मिला। डीग के पुलिस अधीक्षक कांबले एस. गोपीनाथ ने बताया कि पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पिता का पहले ही हो चुका है निधन

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई आज सुबह घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उन्हें खोजना शुरू किया और पास के ही एक प्लॉट में उनके शव मिले। जुड़वां भाइयों के पिता, निरंजन सिंह का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद वे अपनी मां प्रीति के साथ अपने नाना घनश्याम चौधरी के घर पर रह रहे थे। ये जुड़वां भाई चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। इनकी बड़ी बहन 18 साल की है और एक भाई 15 साल का है। पुलिस ने बताया कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। (इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

पालघर में आश्रम से छिपकर मेला देखने निकले 5 छात्र, सड़क हादसे में दो की मौत; तीन घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।