सिरसा के सिकंदरपुर थेडी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैली हुई है। यहां एक बेटे ने अवैध संबंध के चलते अपनी मां और उसके प्रेमी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश एक पिकअप गाड़ी में डालकर सिरसा के सदर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर थेड़ी की है। गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह दोनों शवों को पिकअप में लादकर खुद सदर थाना पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। मृतकों की पहचान अंगूरी देवी पत्नी पालाराम (उम्र करीब 50) और लेखचंद (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है।
देर रात की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात करीब 2 बजे लेखचंद और फिर अपनी मां अंगूरी देवी की चुनी से गला दबाकर हत्या कर दी। डी एस पी राजेश कुमार ने बताया कि एक लड़का सुबह एक पिकअप गाड़ी में दो लोगों की लाश लेकर सदर थाना में पहुंचा था। लड़के ने यह बताया कि उसने अपनी मां और पड़ोस के एक व्यक्ति जिसका नाम लेखचंद है, उनकी हत्या कर दी है।
पुलिस को हत्या का कारण भी बताया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के ने हत्या का कारण दोनों मृतकों के अवैध संबंधों को बताया है। राजेश कुमार ने बताया कि लड़के ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों की लाश लेकर लड़का सदर थाने पहुंचा था। राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमाटर्म किया जा रहा है।
(सिरसा से विक्रम भाटिया की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
Delhi Murder Case: आधी रात जन्मदिन से ठीक पहले धांय-धांय, बर्थडे बॉय गगन के सिर में किसने मारी गोली? 10 दिन पहले ही बने थे पिता
VIDEO: अस्पताल में युवक ने खुद को लगाई आग, पहली मंजिल से लगाई छलांग, मौत की वजह सुन मचा हड़कंप
Latest Crime News