1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Murder Case: आधी रात जन्मदिन से ठीक पहले धांय-धांय, बर्थडे बॉय गगन के सिर में किसने मारी गोली? 10 दिन पहले ही बने थे पिता

Delhi Murder Case: आधी रात जन्मदिन से ठीक पहले धांय-धांय, बर्थडे बॉय गगन के सिर में किसने मारी गोली? 10 दिन पहले ही बने थे पिता

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 29, 2025 09:42 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 09:45 am IST

Shahdara Murder Case: दिल्ली में 27 साल के गगन को जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही मार दिया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

Delhi Murder Case- India TV Hindi
आधी रात बर्थडे के काउंटडाउन के बीच गगन के सिर में किसने मारी गोली? Image Source : REPORTER'S INPUT

नई दिल्ली: जन्मदिन के जश्न में धांय-धांय ने दिल्ली के शाहदरा जिले में लोगों को दहला दिया। यहां 27 साल के युवक गगन की, उसके घर के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उसके जन्मदिन से कुछ मिनट पहले हुई। गगन आधी रात 12 बजे जन्मदिन मनाने वाला था। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर डीसीपी शाहदरा, फर्श बाजार थाने के SHO, शाहदरा थाने के SHO, क्राइम टीम और FSL टीम पहुंची। और मामले की जांच शुरू की।

बर्थडे से कुछ मिनट पहले सिर में मार दी गोली

बता दें कि मृतक के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पिता के अनुसार, गगन अपने दोस्त से मिलने गया था। गगन जब किसी से गले मिला, उसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। हमलावर ने गोली मारने के बाद 2 राउंड हवा में फायर भी किया था।

10 दिन पहले ही गगन बने थे पिता

मृतक गगन शादीशुदा था और उसका 10 दिन का बेटा भी है। गगन की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर में मातम छा गया है। गगन के परिजनों ने हत्या के दोषी को सजा दिलाने की मांग है। लेकिन फिलहाल पुलिस के सामने चुनौती गोली चलाने वाले शख्स का पता लगाने की है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ताल के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खून की वारदात के बाद दहशत में लोग!

इस वारदात ने इलाकों के लोगों का सहमा दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी जो भी उसको सजा दिलाई जाएगी। उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

EXPLAINER: क्या खत्म होने की कगार पर ''लेफ्ट'' पॉलिटिक्स? जानें केरल के सिवा कोई किला क्यों नहीं बचा पाए वाम दल

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।