Highlights
- अमेरिका की पैरवी करने पहुंचा पाकिस्तान
- ईरान ने आसिम मुनीर को सुना दी खरी खरी
- एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं जाएगा
ईरान अपना एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं भेजेगा। ये फैसला ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान को सुना दिया है, जो अमेरिका की पैरवी कर रहा है। रेजाई ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि तेहरान एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं भेजेगा। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, मोहसिन रेजाई ने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर के साथ बातचीत में कही है। बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बहाल करने की कोशिश के तहत तेहरान पहुंचे थे।
ईरान की अमेरिका को दो टूक
ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान को साफ साफ बता दिया है कि जब तक अमेरिका उसकी मांगे पूरी नहीं करता है, तब तक वह उसके साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा, ईरान की परमाणु सामग्री ईरानी लोगों के लिए एक बड़ी संपत्ति और राष्ट्रीय संपदा है, जिसका इस्तेमाल देश के भीतर ही किया जाना है। रेजाई ने X पर एक पोस्ट में भी इस बात को दोहराया है।
ईरान पहुंचे मुनीर और नकवी
पाकिस्तान के चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी मंगलवार को ईरान पहुंचे हैं।आसिम मुनीर के दौरे के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से बातचीत तभी होगी, जब वॉशिंगटन उसकी सभी शर्तें पूरी करने के लिए कदम उठाएगा। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बावजूद ईरान ने अपना रुख और सख्त कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ चर्चा की। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं दिख रहा है।
एक दो बार नहीं, पांच बार ईरान पहुंचे हैं मुनीर
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद एक दो बार नहीं, पांचवीं बार ईरान पहुंचे हैं। इस बार के ईरान दौरे में मुनीर ईरानी अधिकारियों और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और अमेरिका के साथ ईरान के तनाव कम करने के कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप का बड़ा दावा- "बहुत जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध, अमेरिका में पहले से भी सस्ती होगी गैस"