1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आतंकवाद को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई, जानें क्या कहा

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आतंकवाद को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई, जानें क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 20, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 12:25 am IST

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जमकर खरी खोटी सुनाई। राजनाथ सिंह ने तजाकिस्तान में में SCO की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की मीटिंग में साफ कह दिया कि जो लोग टेररिज्म को फंडिंग करते हैं, वो ही लोग दुनिया के सामने शराफत का नाटक करते हैं लेकिन ये दोगलापन अब नहीं चलेगा।

Rajnath Singh- India TV Hindi
राजनाथ सिंह Image Source : RAJNATH SINGH/X

तजाकिस्तान: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तजाकिस्तान में SCO की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की मीटिंग में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर खरी खोटी सुनाई। राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि टेररिज्म के इकोसिस्टम को खत्म करना होगा, जो लोग आतंकियों को पनाह देते हैं, फाइनेंशियल सपोर्ट देते हैं, उन्हें अलग थलग करना ही होगा।

राजनाथ सिंह तजाकिस्तान में SCO की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की मीटिंग में बोल रहे थे। इस मीटिंग में पाकिस्तान की ओर से डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद इशाक डार शामिल हुए। इशाक डार की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की जमकर क्लास ली।

ये दोगलापन अब नहीं चलेगा- राजनाथ सिंह

डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग युवाओं को कट्टर बना रहे हैं। उन्हें आतंकी बनाकर पनाह दे रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग टेररिज्म को फंडिंग करते हैं, वो ही लोग दुनिया के सामने शराफत का नाटक करते हैं लेकिन ये दोगलापन अब नहीं चलेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी देशों को मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। टेररिज्म का पूरा इकोसिस्टम खत्म करना होगा।

पाकिस्तान देता है आतंकियों को पनाह

गौरतलब है कि तमाम मौकों पर ये बात साबित हो चुकी है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उन्हें ट्रेन करता है, उन्हें पालता है और भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के जिन आतंकवादी अड्डों को हमारी बहादुर फौज ने तबाह कर दिया था उनमें से कई को पाकिस्तान की फौज ने रिवाइव कर दिया है। इन अड्डों को फौज का कवर दिया गया है। 

हालांकि भारत हर अंतराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के आतंकवाद को एक्सपोज करता रहा है। आज राजनाथ सिंह ने भी यही किया।

बता दें कि पाकिस्तान को आईना दिखाना भी जरूरी है कि तुम चाहें कितना भी नाटक कर लो लेकिन दुनिया जानती है कि आतंकवाद को पनाह देने का काम पाकिस्तान ही करता है। एक तरफ वो अपने यहां की गरीबी दिखाकर लोन की भीख मांगता है और दूसरी तरफ आतंकियों को तैयार करता है। यही पाकिस्तान का दोगलापन है, जो बार-बार दुनिया के सामने आ चुका है। 

हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान में भुखमरी का संकट गहरा गया है क्योंकि वह दुनिया के 10 सबसे बदहाल देशों में शामिल हुआ है।

ये भी पढ़ें-

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन को खूब सुनाया, कहा- 'पाकिस्तान के नैरेटिव को सपोर्ट करना ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।