अमेरिकी और इजरायल की ओर से ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले लगातार जारी हैं। तो वहीं, ईरान भी बदले की आग में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी इस संघर्ष पर अब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान का दौरा किया है और कई अहम बातें कही हैं। राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार एयरो इंजन विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की तथाकथित किताब का जिक्र करते हुए डोकलाम को लेकर बयान दिया जिस पर सदन में हंगामा खड़ा हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आज नितिन नवीन औपचारिक तौर पर बीजेपी के नए अध्यक्ष बन गए......नितिन नवीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं....सिर्फ पैंतालीस की उम्र में उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई है....पार्टी के फर्स्ट लाइन के ज्यादातर लीडर उनसे ज्यादा सीनियर हैं...उम्र और अनुभव में उनसे बहुत बड़े हैं...लेकिन आज प्रधानमंत्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस सेक्टर को हम लोग आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि पूरा का पूरा डिफेंस सेक्टर पब्लिक सेक्टर तक सीमित था। लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। हमारा पड़ोसी जरा सिरफिरा है। कब हमें हथियारों की जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण गोवा के वास्को स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में देश के पहले स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' को भारतीय तटरक्षक बल की सेवा में औपचारिक रूप से शामिल किया।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आते ही सीएम योगी उठकर चले गए।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्हाइट कॉलर टेररिजम को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो डॉक्टर पर्चे पर हमेशा 'आरएक्स' लिखकर प्रस्रिक्प्शन लिखते हैं उन डॉक्टरों के हाथ में 'आरडीएक्स' है। इसलिए आवश्यक है कि ज्ञान के साथ साथ संस्कार भी होना चाहिए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार की सुबह बांग्लादेश की पूर्व पीएम खलिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित बांग्लादेशी एम्बेसी जाने वाले हैं। ये काफी अहम घटना मानी जा रही है।
आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की ताकत बढ़ने वाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने तीनों सेनाओं के विभिन्न प्रस्तावों के लिए लगभग 79,000 करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा खरीद को मंजूरी दे दी है।
इक्कीस फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इस मौके पर शहीद लेफ्टिनेंट अरुण खेत्र का परिवार भी मौजूद रहा।
संसद से एक बड़ी अच्छी तस्वीर सामने आई है। संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित होने के बाद पीएम मोदी ने पक्ष-विपक्ष के सांसदों से मुलाकात की है। इस मीटिंग में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा हुई। इस चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाग लिया। हालांकि, वह भाषण के बीच में टोके जाने पर भड़क उठे।
भारत-रूस में यह वार्ता पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा के बीच हो रही है, जो भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रित है। विशेषज्ञों का मानना है कि एस-400 एवं एसयू-57 जैसे सौदे भारत की सैन्य आधुनिकीकरण को गति देंगे, जो चीन एवं पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पेश करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि नेहरू सरकारी धन से बाबरी मस्जिद की मरम्मत चाहते थे, जिसका पटेल ने विरोध किया था। कांग्रेस ने इस बयान को 'झूठ का पुलिंदा' बताया, जबकि बीजेपी ने मणिबेन पटेल की डायरी का हवाला देकर पलटवार किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की नई दिल्ली की यात्रा के दौरान रूस और भारत के बीच बृहस्पतिवार को बड़ी रक्षा बैठक होने जा रही है। इससे भारत को हथियारों की आपूर्ति तेज होगी। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पंडित नेहरू सरकारी पैसे से अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाना चाहते थे। वडोदरा के पास साधली गांव में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि भारत ने इस दौरान भगवान कृष्ण के उसी संदेश का जिक्र किया जो उन्होंने पांडवों को दिया था। आइए जानते हैं कि राजनाथ सिंह ने क्या कुछ कहा है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कौन जानता है, कल सिंध भारत में वापस आ जाए। अब उनके इस बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान ने क्या कहा है।
पाकिस्तान की जियोग्राफी, डेमोग्राफी और नक्शा तीनों बदलेंगे. ये अब पक्का हो गया है. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जो कहा है. उसके बाद पाकिस्तान पर युद्ध का खतरा और बढ़ गया है.
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़