Kumbh Rashifal 15 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। आज आपकी कई ख्वाहिशें आज के दिन पूरी हो सकती हैं, साथ ही भाग्य का सहयोग भी कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर आज के दिन मिल सकती है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि रविवार का दैनिक राशिफल कुंभ राशि के जातकों के बारे में क्या कहता है और आज के दिन इनके लिए शुभ रंग और शुभ अंक क्या रहेगा।
कुंभ राशिफल 15 मार्च 2026
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ जातक आज के दिन निवेश से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-