Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 16 March 2026: मिथुन-तुला सहित 4 राशियों के प्रेम जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पार्टनर का मिलेगा सहयोग, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 16 March 2026: मिथुन-तुला सहित 4 राशियों के प्रेम जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पार्टनर का मिलेगा सहयोग, पढ़ें लव राशिफल

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Naveen Khantwal Published : Mar 16, 2026 06:18 am IST, Updated : Mar 16, 2026 06:18 am IST

Love Rashifal 16 March 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है वहीं कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की भी आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं 16 मार्च का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लव राशिफल

Love Rashifal 16 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति की लव लाइफ और रिश्तों पर भी असर डालती है। किसी के लिए आज का दिन प्यार में नई शुरुआत का संकेत दे सकता है, तो किसी को अपने रिश्ते में समझदारी और धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। 16 मार्च 2026 के लिए ज्योतिषी चिराग दारूवाला ने सभी 12 राशियों का लव राशिफल बताया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन पुरानी बातों को भूलने का है ,क्योंकि यथार्थवादी प्रभाव आपकी जिंदगी में आयेंगे। आप एक दूसरे को प्यार करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करेंगे या आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। 

  • भाग्यशाली रंग :  नीला
  • भाग्यशाली अंक : 11

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ लें और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बितायें।

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 15

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आप पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्तों की उपेक्षा कर रहे हैं और अभी का यह समय अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने के लिए बहुत अच्छा है। साथ जाकर कोई मूवी देखें या सब दोस्तों के साथ कोई नाईट आउट की योजना बनाएं और आप पायेंगे कि वह तनाव अपने आप गायब हो गया है जिसे आप महसूस नही कर पाए थे। पहले जो कोई आपका नजदीकी था, वह भी आपसे संपर्क कर सकता है।

  • भाग्यशाली रंग :  लाल
  • भाग्यशाली अंक : 9

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि यदि आज आप बिलकुल नये और ताजगी भरे रोमांटिक माहौल का आनंद लेंगे। आपके करीबी सम्बन्धियों से मिलने वाला प्यार आज दिन की खासियत रहेगा। आप ख़ास तौर पर मस्ती महसूस करेंगे। इस खूबसूरत समय को अपने पार्टनर के साथ बिताएं और कुछ खूबसूरत यादें बनने दें। 

  • भाग्यशाली रंग :  सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 5

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप हाल फिलहाल में काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा। 

  • भाग्यशाली रंग : जामुनी
  • भाग्यशाली अंक : 7

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आपका साथी कुछ अलग करना चाहता है। आपको ऐसा लगता है कि कुछ अलग करने की कोशिश में वे कुछ महत्वपूर्ण खो देंगे और जो जोखिम वह उठाना चाहते हैं ,उसमें सफलता नही मिल पाएगी। उन्हें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है। अगर सहयोग में रोमांस का तड़का भी लगा सकें तो बहुत ही अच्छा होगा ।

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 6

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि निजी जीवन में पार्टनर शिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिज़नेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दूसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें।

  • भाग्यशाली रंग :  सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नहीं होने देना चाहते तो अभी संभल जाएं। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें।

  • भाग्यशाली रंग :  गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 14

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि कोई भी पूर्ण नहीं है। अगर आप एक साथी से संतुष्ट है , तो आपको बाहर किसी भी चीज़ को तलाश करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि सब कुछ तो आपके पास ही है। इच्छाओं का कोई अंत नहीं है । आपको ये समझना जरुरी है कि अगर आप अपने संबंध में स्थिर हैं, तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे ।

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 4

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन पुरानी बातो को दफ़न करने का समय है, क्योंकि यथार्थवादी प्रभाव आपकी जिंदगी में आयेंगे। नई शुरुआत सभी मोर्चों पर संकेत दे रहे हैं। आप एक दूसरे को प्यार करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करेंगे या आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जिससे आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। 

  • भाग्यशाली रंग : जामुनी
  • भाग्यशाली अंक : 13

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाएं। जो लोग पहले से ही रिश्ते में हैं, वे भी अपने रिश्ते में अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है , तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है ।

  • भाग्यशाली रंग :  भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 6

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आपने अपनी सारी बातें अपने तक ही सीमित रखी हुई थी अब समय है की आप अपने साथी के साथ इसे साझा करें। यदि आपके कुछ रहस्य और डर है , तो उनका भली भांति सामना करें। आपका साथी बातो को साझा रखने में विश्वास करता है और वह आपके स्वभाव की सराहना करेगा। अपनी बात साझा करने के साथ ये आपके रिश्ते को काफी दूर तक ले जाएगा ।

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 17

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Palmistry: बिजनेस या नौकरी, किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता? हथेली में बुध पर्वत को देखकर चलेगा पता

Dream Meaning: चैत्र नवरात्रि के दौरान 5 सपनों का दिखना होता है शुभ, मां दुर्गा की कृपा और अच्छा समय शुरू होने का हैं संकेत

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement