ICC Rankings: टी20 आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
ICC Rankings: टी20 आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी ने टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की है, उस पर एक नजर डाली जानी चाहिए, क्योंकि ये टी20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद पहली बार सामने आई है। खास बात ये है कि टॉप 5 बल्लेबाजों में दो पर तो भारतीय बल्लेबाजों का ही कब्जा है। चलिए आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग के बारे में बताते हैं।
Published : Mar 16, 2026 01:23 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 01:23 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी ने टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की है, उस पर एक नजर डाली जानी चाहिए, क्योंकि ये टी20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद पहली बार सामने आई है। खास बात ये है कि टॉप 5 बल्लेबाजों में दो पर तो भारतीय बल्लेबाजों का ही कब्जा है। चलिए आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 875 की चल रही है। ये बात और है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने दो ही अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि उनकी रेटिंग जरूर कम हुई है। उनकी रेटिंग 931 तक जा पहुंची थी, जो अब कम हो गई है।
3/6Image Source : ap
भारत के ईशान किशन इस वक्त जबरदस्त तरीके से दो स्थानों की छलांग लगाकर नंबर दो पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 871 की है। यानी अभिषेक और ईशान में केवल चार ही अंकों का फासला है, जो बहुत कम है। ईशान ने टी20 विश्व कप के दौरान कई शानदार पारियां खेली, जिसका फायदा उन्हें रेटिंग में भी मिलता हुआ नजर आ रहा है।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की बात की जाए तो वे नंबर तीन पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। फरहान अब दो से तीन नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 848 की चल रही है। जो उनके लिए आलटाइम हाई है। साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 के दौरान दो शतक लगाए थे।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार फिल साल्ट को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब नंबर चार पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 792 की है। वे बीच में एक बार नंबर वन भी हो गए थे, लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से उस तरह रन नहीं आए, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 766 की है। उनके लिए भी टी20 विश्व कप 2026 का सीजन मिलाजुला गया था। लेकिन दुनियाभर के धाकड़ बल्लेबाजों के लिए उनका टॉप 5 में बना रहना, बड़ी बात है।