टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें वह सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में हम आपको अभी तक इस विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 14, 2026 11:43 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 11:43 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 विश्व कप के अब तक 10 एडिशन खेले जा चुके हैं, जिसमें 11वां संस्करण अब साल 2028 में खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को सिर्फ 6 टीमें ही जीतने में कामयाब हो सकी हैं, जिसमें सफल भारतीय टीम रही है, जिनका दबदबा लगभग हर बार देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
भारतीय टीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है, जिसमें वह टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीन बार अपने नाम करने में कामयाब रही है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 61 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 44 मुकाबलों को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं 16 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच रद्द रहा है।
3/6Image Source : AP
टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अब तक एक बार भी अपने नाम करने में सफल नहीं होने वाली साउथ अफ्रीका की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट के लगभग हर एडिशन में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कप जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में कुल 57 मैच खेले हैं और उसमें से 39 को जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 17 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।
4/6Image Source : AP
श्रीलंका की टीम ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को एकबार अब तक अपने नाम किया है, हालांकि पिछले कुछ एडिशन में उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है। श्रीलंकाई टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 61 मैच खेले हैं और उसमें से 36 को जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 25 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच बारिश के चलते धुल गया था।
5/6Image Source : AP
इंग्लैंड की टीम जो अब तक दो बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही है उनका भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 60 मैच खेले हैं जिसमें से 34 को जहां वह जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 24 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
6/6Image Source : AP
पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है जिन्होंने साल 2009 में हुए टी20 विश्व कप में ट्रॉफी जीती थी। पाकिस्तानी टीम का अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में कुल 58 मैच खेले हैं जिसमें से 34 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 23 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।