शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन जगत जननी मां अंबे को अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी सभी मनोकामना
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन जगत जननी मां अंबे को अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी सभी मनोकामना
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा की आराधना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है।
Published : Oct 12, 2026 08:50 pm IST, Updated : Oct 12, 2026 08:50 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
नवरात्रि का तीसरा दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के तीसरे दिन आपको सफेद, सुनहरे, पीले या फिर लाल रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। इन रंगों के वस्त्रों को धारण कर माता की पूजा करने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को ये चीजें अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2/5Image Source : PEXELS
मां चंद्रघंटा को सफेद रंग की चीजें अति प्रिय है। तो देवी मां को गाय के दूध से बनी खीर, शहद, रसमलाई और दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।
3/5Image Source : PEXELS
नवरात्रि की तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लाल और सफेद फूल अर्पित करें। देवी मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।
4/5Image Source : PEXELS
नवरात्रि के तीसरे दिन माता रानी को सुहाग की सामग्री, लाल चुनरी, रोली, अक्षत और सिंदूर अर्पित करें।
5/5Image Source : PEXELS
जो भी भक्त नवरात्रि के तीसरे दिन सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करता है। मां के मस्तक पर घंटे का अर्धचंद्र नकारात्मक ऊर्जा और शत्रुओं का नाश करने वाला माना जाता है।