T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का बोलबाला है। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में..
Published : Oct 12, 2026 01:04 pm IST, Updated : Oct 12, 2026 01:04 pm IST
1/6Image Source : PTI
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों का भी जलवा है। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में..
2/6Image Source : AFP
डेविड मिलर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों में 5वें स्थान पर हैं। मिलर ने 584 T20 मैचों की 531 पारियों में 35.02 के औसत से 12435 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं।
3/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड कॉलिन मुनरो हैं। मुनरो ने 486 T20 मैचों की 467 पारियों में शिरकत की है। इस दौरान 30.42 के औसत से 12626 रन बनाए हैं। उन्होंने T20 क्रिकेट में 6 शतक और 78 अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : PTI
क्विंटन डी कॉक T20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। क्विंटन ने T20 क्रिकेट में 463 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 449 पारियों में 31.43 के औसत से 13046 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 85 अर्धशतक शामिल हैं।
5/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हैं। वॉर्नर ने 439 T20 मैचों की 438 पारियों में 37.29 के औसत से 14284 रन जड़े हैं। उन्होंने 10 शतक और 118 अर्धशतक भी जड़े हैं।
6/6Image Source : PTI
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों में क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने 463 T20 मैचों की 455 पारियों में 36.22 के औसत से 14562 रन जड़े हैं। गेल के बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले।