राहुल के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कर ली ऐसी तैयारी, परिंदा भी पर नहीं मार सकता! देखें तस्वीरें
राहुल के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कर ली ऐसी तैयारी, परिंदा भी पर नहीं मार सकता! देखें तस्वीरें
दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी आज पूरी ताकत दिखाने वाले हैं तो वहीं पुलिस भी फुल तैयारी के साथ मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
Published : Oct 12, 2026 11:28 am IST, Updated : Oct 12, 2026 11:28 am IST
1/8Image Source : pti
CEC और SIR को लेकर दिल्ली की सड़कों पर पिछले 10 दिन से घमासान मचा है। दिल्ली पुलिस दो राउंड कॉकरोच पार्टी वालों का जंतर-मंतर अटेम्प्ट फेल कर चुकी है और अब आज राहुल गांधी मैदान में उतरने वाले हैं। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी है।
2/8Image Source : pti
सोमवार सुबह 6 बजे से नई दिल्ली इलाके के 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। राजीव चौक, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ और मंडी हाउस ये वो मेट्रो स्टेशन हैं जो सुबह 6 बजे से बंद हैं।
3/8Image Source : pti
DMRC ने फिलहाल 6 मेट्रो स्टेशनों को शाम चार बजे तक के लिए बंद किया है। इन स्टेशन के नीचे से मेट्रो जरूर गुजरेगी, पैसेंजर इंटरचेंज भी कर सकेंगे लेकिन स्टेशन से ना तो बाहर आने की इजाज़त होगी और ना ही कोई अंदर जा सकेगा।
4/8Image Source : pti
संसद भवन से सुप्रीम कोर्ट तक के रास्ते पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी गई है, यही वो रूट है जहां से इंडिया ब्लॉक का प्रोटेस्ट निकलेगा।
5/8Image Source : pti
दिल्ली में करीब 8 किलोमीटर के दायरे में आज एंट्री करना भी मुश्किल होने वाला है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
6/8Image Source : pti
राहुल गांधी की अगुवाई में दोपहर 1 बजे मंडी हाउस में कांग्रेस के नेता जुटेंगे और सुप्रीम कोर्ट की तरफ कूच करेंगे। अखिलेश यादव और ममता बनर्जी भी चलो दिल्ली मार्च में शिरकत करने वाले हैं।
7/8Image Source : pti
राहुल के प्रोटेस्ट को देखते ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 38 हजार जवान तैनात हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
8/8Image Source : pti
विपक्ष पूरे लाव लश्कर के साथ आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ कूच करने वाला है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने भी पक्की तैयारी कर ली है।