गरबा-डांडिया के लिए ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी हेयर स्टाइल, ट्रेडिशनल लुक में लगेंगी बेहद खूबसूरत
गरबा-डांडिया के लिए ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी हेयर स्टाइल, ट्रेडिशनल लुक में लगेंगी बेहद खूबसूरत
गरबा और डांडिया नाइट में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना है तो आप हेयर स्टाइल को ट्रेंडी लुक दें। इससे आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। सूट, लहंगा, चनिया चोली या जींस के साथ आप अलग-अलग हेयर स्टाइल बना सकती हैं। देखिए तस्वीरें।
Published : Oct 12, 2026 11:21 am IST, Updated : Oct 12, 2026 11:22 am IST
1/7Image Source : India Tv
खूबसूरत हेयरस्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा सकती है। गरबा और डांडिया नाइट में आपको भीड़ में सबसे अलग दिखना है तो इन बेहद स्टाइलिश हेयर स्टाइल को अपना सकती हैं। अलग-अलग आउटफिट और हेयर लेंथ के हिसाब से आप अपना हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
2/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
टीनएज गर्ल्स के लिए ये काफी कूल हेयर स्टाइल हैं जो आपको एकदम फंकी और ट्रेडिशनल लुक देंगे। स्कर्ट, जींस और सूट पर आप इस तरह के हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस हेयर स्टाइल से जुड़ी एक्सेसरीज मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।
3/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ बनी हेयर स्टाइल गरबा और डांडिया में काफी खूबसूरत लगती हैं। अगर आप खुले बाल रखना चाहते हैं तो बालों में इस करह की लटकन वाली एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।
4/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
गरबा में लहंगा और चनिया चोली के लिए चोटी ऑल टाइम पसंद की जाने वाली हेयर स्टाइल है। आप इसे खूबसूरत रिबन लगाकर या चोटी में मल्टीकलर लटकन लटाकर स्टाइलिश बना सकती हैं।
5/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
सूट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप हेयरबैंड वाले स्टाइल भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के मल्टीकलर या चोटी वाले हेयर बैंड बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप कौड़ी वाले या लटकन वाले हेयरबैंड भी लगा सकती हैं।
6/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
शॉर्ट हेयर में आप बालों को हाफ टाई करके इस तरह की एक्सेसरीज बालों में लगा सकती हैं। ये आपको भीड़ में सबसे अलग लुग देंगी। दिल्ली एनसीआर के बड़े मार्केट और ऑनलाइन स्टोर्स पर आपको इस तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
7/7Image Source : Insta: @weddingbazaarofficial
आपके गरबा और डांडिया लुक को रिबन, बो और स्कार्फ भी अलग बनाया जा सकता है। इस तरह के हेयर स्टाइल से आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी। इन्हें कैरी करना भी आसान है। इंडो वेस्टर्न लुक पर ये लुक काफी अच्छे लगते हैं।