1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. घर का सबसे खूबसूरत बन जाएगा बालकनी वाला कोना, ऐसे करें Balcony मेकओवर

घर का सबसे खूबसूरत बन जाएगा बालकनी वाला कोना, ऐसे करें Balcony मेकओवर

आजकल फ्लेट्स में खुली जगह के नाम पर सिर्फ बालकनी होती है। जहां से आप उगते और ढलते सूरज को देख सकते हैं। कभी खुले आसमान में चांद तारे देख सकते हैं। ऐसे में घर के इस कोने को आप सबसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं। दिवाली पर ऐसे करें अपनी बालकनी का मेकओवर।

Written By: Bharti Singh
Published : Oct 13, 2026 11:23 am IST,  Updated : Oct 13, 2026 11:25 am IST
घर की बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको बालकनी के हिसाब से फ्लोरिंग, फर्नीचर, सुंदर पौधे, लाइटिंग और कुछ डेकोरेटिव चीजें चाहिए होंगी। इन चीजों से आपकी छोटी-सी बालकनी को भी स्टाइलिश, कोजी और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
1/6 Image Source : India Tv
घर की बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको बालकनी के हिसाब से फ्लोरिंग, फर्नीचर, सुंदर पौधे, लाइटिंग और कुछ डेकोरेटिव चीजें चाहिए होंगी। इन चीजों से आपकी छोटी-सी बालकनी को भी स्टाइलिश, कोजी और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
बालकनी का लुक चेंज करने में फर्नीचर काफी अहम रोल प्ले करता है। बड़ी बालकनी में बड़े सोफे डाल सकते हैं लेकिन छोटी बालकनी फोल्डिंग चेयर, छोटी कॉफी टेबल या कॉम्पैक्ट बेंच रखें। बालकनी में लकड़ी की बेंच या आउटडोर सोफा रख सकते हैं। कुशन और सिटिंग पैड से बैठने की जगह को आरामदायक बनाएं। ऐसा फर्नीचर चुनें जो धूप और नमी को सहन कर सके।
2/6 Image Source : Instagram

बालकनी को नेचुरल और फ्रेश लुक देने के लिए अच्छे सीजनल प्लांट लगाएं। कोशिश करें कि बालकनी में एवरग्रीन प्लांट ज्यादा हों, जो लंबे चलें। पौधों से बालकनी की खूबसूरती बढ़ती है। बालकनी की रेलिंग पर हैंगिंग प्लांटर्स लगाएं। कोने में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या एरेका पाम रखें। जगह कम होने पर वर्टिकल गार्डन या दीवार पर प्लांट शेल्फ बनाएं।
3/6 Image Source : Instagram

बालकनी के मेकओवर में फर्श को नजरअंदाज न करें। पुराने फर्श को बिना तोड़-फोड़ के भी नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए वुडन डेक टाइल्स, आउटडोर रग या आर्टिफिशियल ग्रास का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ जूट वाला झूला या चेयर झूला भी बालकनी को मॉडर्न लुक दे सकता है।
4/6 Image Source : Instagarm
बालकनी के मेकओवर में फर्श को नजरअंदाज न करें। पुराने फर्श को बिना तोड़-फोड़ के भी नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए वुडन डेक टाइल्स, आउटडोर रग या आर्टिफिशियल ग्रास का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ जूट वाला झूला या चेयर झूला भी बालकनी को मॉडर्न लुक दे सकता है।
बालकनी को पर्सनल टच देने के लिए दीवारों और खाली कोनों को खूबसूरती से सजाएं। छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स पूरे मेकओवर को खास बना सकते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा सजावट करने से जगह भरी हुई लग सकती है। दीवार पर आउटडोर वॉल आर्ट या मौसम सहने वाली सजावट लगाएं।
5/6 Image Source : Instagram
बालकनी को पर्सनल टच देने के लिए दीवारों और खाली कोनों को खूबसूरती से सजाएं। छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स पूरे मेकओवर को खास बना सकते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा सजावट करने से जगह भरी हुई लग सकती है। दीवार पर आउटडोर वॉल आर्ट या मौसम सहने वाली सजावट लगाएं।
बालकनी को आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए सॉफ्ट फर्निशिंग का इस्तेमाल करें। खूबसूरत कुशन, हल्के पर्दे और आउटडोर रग से बालकनी में बैठने का अनुभव बेहतर हो सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार बोहो, मिनिमल या ट्रेडिशनल थीम चुन सकते हैं। अगर बहुत कुछ नहीं करना तो 1-2 बड़े प्लांट, झूला, डेकोरेशन के सामान और फ्लोरिंग ही काफी है।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement