1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे जंतर-मंतर

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे जंतर-मंतर

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 13, 2026 09:40 am IST,  Updated : Oct 13, 2026 10:31 am IST

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर मंतर से पुलिस ने हिरासत में लिया है। गेट फांदकर अपने समर्थकों के साथ ये लोग जंतर मंतर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सौरव दास और आशुतोष...- India TV Hindi
सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में Image Source : X@ABHIJEET_DIPKE

नई दिल्ली: जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। दोनों सीजेपी के समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। गेट फांदकर ये लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर के पास नारेबाजी करते समय पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब जेडीयू दफ्तर की तरफ से गेट और बैरिकेड्स फांदकर सौरव दास और आशुतोष जंतर मंतर पहुंचे। सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ उनके कुछ समर्थक भी थे। परिसर में दाखिल होते ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका के एक्स हैंडल पर भी इसका वीडियो शेयर किया गया।

शनिवार को प्रिवेंटिव अरेस्ट, रविवार को हुई थी रिहाई

बता दें कि इससे पहले सीजेपी के तीनों नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही तीनों को दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया था। अगले दिन तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां 50 हजार का बॉन्ड भरने के बाद इन्हें रिहा किया गया था। 

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है सीजेपी

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। सीजेपी के नेता यह ऐलान कर चुके हैं कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह प्रदर्शन नहीं रुकेगा। यही वजह है कि रविवार बॉन्ड भरकर रिहा होने के बाद आज फिर सीजेपी के दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। अभिजित दिपके रविवार को रिहाई के बाद अपने घर चले गए हैं। उनकी दादी की देहांत हो गया है।

45 स्टेशन करीब 25 घंटे तक बंद 

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन करीब 25 घंटे तक बंद रहे थे। वहीं कई ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई थी। जंतर-मंतर के आसपास धारा 163 भी लागू कर दिया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन और माणिक सरकार सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया। 

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं किया सकेगा। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन और रैली करने के लिए तय किया गया है। दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन करने के लिए बेहतर जगहों की पहचान करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया गया है। वहीं सोमवार को इंडी गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बाराखम्बा पुलिस स्टेशन और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में प्रोटेस्ट को लेकर अलर्ट! CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।