वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा असरदार फास्टिंग को माना जाता है। फास्टिंग के अलग-अलग टाइम विंडो हैं। जिसमें इंटरमिटेंट फास्टिंग और OMAD जैसे फास्टिंग प्लान शामिल हैं। फिल्म मेकर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना वजन इन डाइट प्लान को अपनाकर तेजी से कम किया है। करण जौहर ने वजन घटाने के लिए OMAD यानि वन मील ए डे डाइट को अपनाया था। जिससे 7 महीने में उनका 20 किलो वजन कम हुआ था। आइये जानते हैं OMAD डाइट प्लान क्या है और इसमें कब और कैसे खाना होता है?
OMAD का मतलब है One Meal A Day, जैसा नाम से ही पता चल रहा है, इस डाइट को फॉलो करने वालों को पूरे दिन में सिर्फ एक बार भोजन खाना होता है। बाकी पूरे दिन फास्टिंग करनी होती है। ओएमएडी डाइट को इंटरमिटेंट फास्टिंग में सबसे कठिन माना जाता है। इसमें खाने के लिए आप सिर्फ 1 घंटे का विंडो रखते हैं और बाकी 23 घंटे उपवास करते हैं। 1 घंटे के इटिंग विंडो में आप अपना खाना खाते हैं। इस डाइट के साथ एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट लेने से तेजी से वजन कम होने लगता है।
करण जौहर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कई डाइट प्लान फॉलो किए, लेकिन थायरॉइड की वजह से उनका वजन जल्दी कम नहीं होता था। इसके बाद उन्होंने डाइटिशियन और एक्सपर्ट की देखरेख में One Meal A Day डाइट को फॉलो किया। करण जौहर पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते थे। जिसमें वो रात में 8 बजे अपना खाना खाते थे। खाने में बिना लैक्टोज, ग्लूटन, चीनी वाली चीजें शामिल होती थीं। इस डाइट को लगातार उन्होंने 7 महीने तक फॉलो किया और अपना 20 किलो वजन कम किया। हालांकि शुरुआत के 7 दिन उन्हें बहुत मुश्किल हुई।
सबसे पहला कि प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों, डायबिटीज के मरीज को ये डाइट फॉलो नहीं करनी है। अगर आपको किसी तरह की बामारी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे फॉलो न करें।
डाइट करते वक्त शुरुआत में कमजोरी, चक्कर या थकावट काफी ज्यादा महसूस होती है। इसलिए खाने में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह से ही चीजें शामिल करें।
इस डाइट को फॉलो करते वक्त अच्छी नींद लें और खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। डाइटिंग के दौरान खूब पानी पीएं जिससे शरीर हाइड्रे़ट रहे।
तेजी से वजन घटाने के साथ डाइट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। इसके साथ फिजिकल एक्टिविटी करना भी जरूरी है। हां आपकी विल पावर, अनुशासन और सही गाइडेंस इस डाइट के साथ जरूरी है।
अगर अपने शरीर के बारे में बिना सोचे समझे इस डाइट को फॉलो करते हैं तो आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस तरह की डाइट एक्सपर्ट की सलाह से ही फॉलो करनी चाहिए।
संपादक की पसंद