1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में मखाना चीला बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, बनेगा एकदम फ्लफी और टेस्टी, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में मखाना चीला बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, बनेगा एकदम फ्लफी और टेस्टी, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 16, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 06:30 am IST

अगर आपको भी सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का न कर रहा है तो आप मखाने का चीला बना सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

मखाना चीला- India TV Hindi
मखाना चीला Image Source : UNSPLASH/ YOUTUBE - @KHANA KHAZANA WITH

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं तो मखाना चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह रेसिपी सुबह के नाश्ते के लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। यह न सिर्फ खाने में मुलायम है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह आपको दिन भर ऊर्जावान भी रखता है। चलिए आते हैं कैसे बनाएं मखाना चीला की टेस्टी रेसिपी

मखाना चीला के लिए सामग्री:

 

 

1 कप मखान, 1/2 कप सूजी , 1/4 कप बेसन, 1 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 प्याज, 1 टमाटर, 2 बड़े चम्मच दही, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार, तेल, हरा धनिया

मखाना चीला बनाने की विधि

 

  • पहला स्टेप: सबसे पहले मखानों को हल्के गरम तवे पर 2-3 मिनट के लिए भून लें ताकि वे कुरकुरे हो जाएं। भुनने के बाद उन्हें हल्का ठंडा करें और फिर उसके बाद उन्हे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक बड़े बतर्न में मखाने का पाउडर, सूजी और बेसन मिलाएं। ध्यान रखें इसमें कोई लम्पस न पड़ें। अब इसमें दही, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और नमक डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और स्मूथ बैटर बनाएं। घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ज्यादा गाढ़ा। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए।

  • चौथा स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। चम्मच से घोल लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं, जैसा कि आप डोसा या उत्तपम बनाते हैं।

  • पांचवा स्टेप: चीले के किनारे पर थोड़ा तेल या घी डालें। मध्यम आंच पर एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। फिर उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेंक लें। आपका गरम गरम चीला तैयार है. 

  • छटवां स्टेप: गरम-गरम मखाने के चीले को हरी चटनी, सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल