Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sapne Mein Saap: सप्ताह के इस दिन सपने में दिख जाए सांप, तो समझ जाएं चमकने वाली है किस्मत, बरसने वाला है छप्परफाड़ पैसा!

Sapne Mein Saap: सप्ताह के इस दिन सपने में दिख जाए सांप, तो समझ जाएं चमकने वाली है किस्मत, बरसने वाला है छप्परफाड़ पैसा!

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Mar 16, 2026 09:36 am IST, Updated : Mar 16, 2026 09:38 am IST

Sapne Mein Saap: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में सांप दिखना महज एक संयोग नहीं है बल्कि इसका कुछ न कुछ मतलब होता है। कभी सांप का दिखना शुभ संकेत देता है तो कभी अशुभ। यहां हम आपको बताएंगे सपने में सांप दिखना कब बेहद शुभ माना जाता है।

sapne me saap- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सपने में सांप दिखना

Sapne Mein Saap: सनातन धर्म में सांप (नाग) को पूजनीय माना गया है। हर साल नाग पंचमी के त्योहार पर इनकी विधि विधान पूजा भी की जाती है। भगवान शिव ने भी अपने गले में सांप (वासुकी) धारण किया हुआ है तो वहीं भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर क्षीर सागर में निवास करते हैं। इससे ये स्पष्ट होता है कि हिंदू धर्म में सांपों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। अक्सर लोगों को सपने में खूब सांप दिखाई देते हैं। कुछ लोग सांप के सपने आना शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो सांप के सपने अक्सर शुभ संकेत ही देते हैं। चलिए जानते हैं सपनों में सांप का दिखना कब बेहद शुभ माना जाता है।

सोमवार को सपने में सांप दिखना बेहद शुभ

स्वप्न शास्त्र अनुसार सोमवार को सपने में सांप दिखना बेहद शुभ माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, जो स्वयं अपने गले में वासुकी नाग धारण करते हैं। ऐसे में अगर इस दिन सपने में सांप के दर्शन हो जाएं तो इससे ज्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है। कहते हैं सोमवार को सांप दिखने का मतलब है कि आपका समय अब बदलने वाला है और आपके सभी कष्ट खत्म होने वाले हैं। ये सपना रुका आ धन वापस मिलने का भी संकेत देता है। इसके अलावा इसे आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है।

सांप के शुभ सपने

  1. सफेद सांप देखना - सपने में सफेद सांप का दिखना सबसे दुर्लभ और शुभ माना जाता है। कहते हैं ये सपना सुख, शांति और सौभाग्य का प्रतीक है। इस सपने के आने का अर्थ है कि आपको गुप्त धन मिलने वाला है या आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
  2. शिवलिंग पर सांप दिखना - यदि आप सपने में सांप को शिवलिंग पर लिपटा हुआ देखते हैं तो यह सपना साक्षात महादेव की कृपा का संकेत है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। 
  3. सांप को ऊपर चढ़ते देखना - अगर सपने में सांप किसी पेड़ या दीवार पर ऊपर की ओर चढ़ता दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपकी प्रगति होने वाली है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या बिजनेस में अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर ये सपना ग्रोथ का संकेत देता है।
  4. फन उठाए सांप दिखना - यदि सपने में सांप फन फैलाए दिखाई दे तो यह राजयोग या संपत्ति प्राप्ति का संकेत होता है। हो सकता है कि भविष्य में आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल जाए।
  5. सांप का बिल में जाना - सपने में सांप को बिल में जाते देखने का मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये सपना बुरा समय जाने का संकेत देता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Som Pradosh Vrat 2026 Timing: सोम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए प्रदोष काल की टाइमिंग शहर अनुसार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement