टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही, जिसमें इस बार जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे रहा। ऐसे में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 13, 2026 11:22 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 11:22 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका का काफी बखूबी तरीके से निभाया है। टीम इंडिया ने जिस तरह से वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया उसी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है और इसमें गेंदबाजों की भी तारीफ हो रही है। ऐसे में हम आपको टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज को लेकर बात की जाती है तो उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले आता है। बुमराह का विश्व कप 2026 में भी गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं टी20 विश्व कप में बुमराह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। बुमराह ने टी20 विश्व कप के 26 मैचों में खेलते हुए 13.65 के औसत से 40 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का भी टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए। वहीं अर्शदीप सिंह का यदि टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने कुल 22 मैचों में खेलते हुए 17.36 के औसत से 36 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : AP
हार्दिक पांड्या की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में किया जाता है, जो अपने दिन पर गेंद या बल्ले से पूरे मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप के इतिहास में 33 मैचों में खेलते हुए 24.57 के औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं।
5/6Image Source : AFP
रविचंद्रन अश्विन जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं उनका भी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें वह लंबे समय तक भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अश्विन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 24 मैचों में खेलते हुए 17.25 के औसत से 32 विकेट हासिल किए थे।
6/6Image Source : AP
अक्षर पटेल जिनका टी20 विश्व कप 2026 में गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और वह कुल 11 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 20 मैचों में खेलते हुए 21.43 के औसत से 23 विकेट हासिल किए हैं।