1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. धनतेरस पर गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनें ये ट्रेडिशनल साड़ियां, रॉयल लुक देख हर कोई करेगा तारीफ

धनतेरस पर गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनें ये ट्रेडिशनल साड़ियां, रॉयल लुक देख हर कोई करेगा तारीफ

चलिए जानते हैं गोल्ड ज्वेलरी के साथ कौन-कौन सी ट्रेडिशनल साड़ियों के डिजाइन आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 05, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 07:39 pm IST
धनतेरस के मौके पर अगर आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी पहनने का सोच रही हैं तो अपने लुक को शाही बनाने के लिए उन्हें इन कुछ ट्रेडिशनल साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। सही साड़ी का चुनाव आपके पूरे लुक को रॉयल बना सकता है। तो चलिए देखते हैं गोल्ड ज्वेलरी के साथ कौन-कौन से साड़ियां खूबसूरत लगेंगी ।
1/5 Image Source : INSTAGRAM - @tamannaah_vibe / officialsurbhic / divyashetty_
धनतेरस के मौके पर अगर आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी पहनने का सोच रही हैं तो अपने लुक को शाही बनाने के लिए उन्हें इन कुछ ट्रेडिशनल साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। सही साड़ी का चुनाव आपके पूरे लुक को रॉयल बना सकता है। तो चलिए देखते हैं गोल्ड ज्वेलरी के साथ कौन-कौन से साड़ियां खूबसूरत लगेंगी ।
बनारसी साड़ी: अगर आप धनतेरस के दिन ट्रेडिशनल लुक की तलाश में हैं तो आपके लिए बनारसी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके साथ गोल्ड नेकलेस, मंगलसूत्र या चोकर बेहद सुंदर लगता है।
2/5 Image Source : INSTAGRAM - @ethnicexport / jarierabanaras / officialsurbhic
बनारसी साड़ी: अगर आप धनतेरस के दिन ट्रेडिशनल लुक की तलाश में हैं तो आपके लिए बनारसी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके साथ गोल्ड नेकलेस, मंगलसूत्र या चोकर बेहद सुंदर लगता है।
सिल्क साड़ी: अगर आपके वॉर्डरोब में सिल्क साड़ियों का कलेक्शन है तो आप धनतेरस या दिवाली के दिन बनारसी सिल्क या ड्यूपियन सिल्क की साड़ियां पहन सकती हैं। इन साड़ियों का शाही वजूद सोने के आभूषणों के साथ मिलकर आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक देता है।
3/5 Image Source : YOUTUBE - @ nasha_bhardwaj / silksofindia / sumana_damm
सिल्क साड़ी: अगर आपके वॉर्डरोब में सिल्क साड़ियों का कलेक्शन है तो आप धनतेरस या दिवाली के दिन बनारसी सिल्क या ड्यूपियन सिल्क की साड़ियां पहन सकती हैं। इन साड़ियों का शाही वजूद सोने के आभूषणों के साथ मिलकर आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक देता है।
गोल्डन या बेज ब्रोकेड साड़ी: अगर आप धनतेरस के दिन मिनिमल कलर पहनना चाहती हैं तो आप लाइट गोल्डन या बेज रंग की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसपर गोल्ड का बॉर्डर, बारीक एम्ब्रॉयडरी या ब्रोकेड वर्क बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही उस पर गोल्ड का कॉम्बिनेशन आपके लुक को बेहद अलहदा दिखा सकता है।
4/5 Image Source : INSTAGRAM - nevantamedia / divyashetty_
गोल्डन या बेज ब्रोकेड साड़ी: अगर आप धनतेरस के दिन मिनिमल कलर पहनना चाहती हैं तो आप लाइट गोल्डन या बेज रंग की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसपर गोल्ड का बॉर्डर, बारीक एम्ब्रॉयडरी या ब्रोकेड वर्क बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही उस पर गोल्ड का कॉम्बिनेशन आपके लुक को बेहद अलहदा दिखा सकता है।
जॉर्जेट की मैरून या लाल साड़ी: मैरून या लाल रंग की जॉर्जेट साड़ी का फैब्रिक बहुत ही हल्का, फ्लोई और बॉडी-हगिंग होता है। यह ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ आपको हैवी सिल्क साड़ियों के मुकाबले ज्यादा स्लिम और कंफर्टेबल लुक देता है। लाल या गहरे मैरून रंग की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन कभी पुराना नहीं होता।
5/5 Image Source : INSTAGRAM - @ananyathappa / shaibyaa

Advertisement