'बिग बॉस 20' हाउस में यंग को सता रहा ब्रेकअप का डर, गर्लफ्रेंड को 10 बार किया चीट, स्काउट के सामने जाहिर की चिंता
'बिग बॉस 20' हाउस में यंग को सता रहा ब्रेकअप का डर, गर्लफ्रेंड को 10 बार किया चीट, स्काउट के सामने जाहिर की चिंता
यंग डीएसए ने हाल ही में स्काउट से बातचीत के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। यंग ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड पर 10 बार चीट किया है। इस खुलासे से स्काउट भी हैरान रह गए।
Published : Nov 05, 2026 06:50 pm IST, Updated : Nov 05, 2026 06:50 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
'बिग बॉस 20' हाउस में इन दिनों संदेशों का दौर चल रहा है, जिसके चलते ये हफ्ता घरवालों के लिए काफी भावुक कर देने वाला, लेकिन खुशियों से भरा रहा। दिवाली से पहले बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स को एक ट्विस्ट के साथ उनके घरवालों के रिकॉर्डेड सुनने का मौका मिला। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट जहां 2 महीने के लंबे समय बाद अपने घरवालों की आवाज सुनकर भावुक हो गए तो वहीं कुछ घरवालों की याद में डूब गए।
2/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग डीएसए ने भी अपने घर से आई रिकॉर्डिंग सुनी, लेकिन इसके बाद वह काफी परेशान हो गए। घर से आए रिकॉर्डिंग मैसेज सुनने के बाद उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
3/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग डीएसए ने अपने घर से आए मैसेज को सुनने के बाद अपने दोस्त स्काउट ओपी के सामने माना कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक-दो नहीं 10 बार चीट किया है। स्काउट भी यंग के इस खुलासे से चौंक गए।
4/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग डीएसए घरसे आए मैसेज को सुनने के बाद भावुक हो गए और फिर उन्होंने गर्लफ्रेंड समीक्षा का नाम लिए बिना अपने और उनके रिश्ते पर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। दरअसल, घर से आए रिकॉर्डेड मैसेज में यंग के माता-पिता की आवाज तो सुनाई दी, लेकिन गर्लफ्रेंड की आवाज सुनने को नहीं मिली और न ही उनका कहीं जिक्र था।
5/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग हैरान थे कि उनका मां ने समीक्षा का जिक्र क्यों नहीं किया। वह इसी बात को लेकर परेशान हो गए और स्काउट से कहते हैं कि उन्हें लगता है कि समीक्षा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया है। वह स्काउट से कहते हैं- 'मैंने समीक्षा को खो दिया। मैंने उसको चीट किया है। दस बार अलग-अलग टाइम पर, उसे इस बारे में नहीं पता। लेकिन, जब यहां आया तब उसको पता चला होगा।'
6/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग ने चिंता जताई कि उनकी हरकतों के चलते समीक्षा के साथ उनका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। यंग ने कहा कि उन्हें डर लग रहा है कि समीक्षा अब उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर देगी। यंग के इस खुलासे ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है।
7/7Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
यंग समीक्षा को अपनी फेवरेट गर्ल बताते रहे हैं। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं, लेकिन अब जब उन्होंने खुद अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा देने की बात का खुलासा किया है तो वह सोशल मीडिया यूजर्स के भी निशाने पर आ गए हैं।