1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "अगर मुझे रोकने की कोशिश की गई तो मैं..." बाबरी मस्जिद को लेकर हुमायूं कबीर के तीखे तेवर, जानें क्या कहा?

"अगर मुझे रोकने की कोशिश की गई तो मैं..." बाबरी मस्जिद को लेकर हुमायूं कबीर के तीखे तेवर, जानें क्या कहा?

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Nov 05, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 06:21 pm IST

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद को लेकर सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि अगर मुझे रोका गया तो मैं कोर्ट जाऊंगा। उन्होंने सीएम शुभेंदु को लेकर क्या कहा? जानें...

हुमायूं कबीर का बड़ा बयान- India TV Hindi
हुमायूं कबीर का बड़ा बयान

आम जनता उन्नयन पार्टी विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि, अगर मुझे रोकने की कोशिश किया जाए तो मैं कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। क्योंकि इसके पहले भी हाईकोर्ट ने आदेश दिया था फिर जाकर बाबरी मस्जिद का नींव रखी गई थी। सुप्रीम कोर्ट में भी केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि कोई मुसलमान मस्जिद बनाएगा तो उस पर इंटरफेयर नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर फिर से कलकत्ता हाई कोर्ट जाऊंगा। 

कबीर ने कहा, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने मुझे कहा था कि वह एक चिट्ठी मुझे देंगे, जिसमें दूसरे किसी के नाम पर मस्जिद बनाने की बात रहेगी। लेकिन उन्होंने वो चिट्ठी अबतक नहीं लिखी। बाबर और बाबरी एक नहीं है। यहां पर 500 साल से एक मस्जिद था जिसे तोड़ दिया गया। बाबर के साथ बाबरी को मत जोड़े। 

अभी तक कितना काम हुआ है स्टेटस क्या है मस्जिद का इसीलिए लोगों को बुलाया जाएगा। मैंने तो यह नहीं कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग रुक जाएगा लेकिन इतना लोग आएंगे तो कुछ देर के लिए सड़क जाम हो सकता है, यही मैंने कहा था। बाबरी मस्जिद के साथ पॉलिटिक्स का कोई संपर्क नहीं है। 2028 में काम खत्म कर दूंगा। 2029 में सभी के लिए ओपन किया जाएगा। 2024 में तो राम मंदिर बनाया गया था। उसमें क्या दिक्कत है? अगर कोर्ट अनुमति देता है तो बनेगा नहीं तो देखा जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।