1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Pics: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम', रेंग-रेंग कर चल रही गाड़ियां; वाहनों की लगी लंबी कतारें

Pics: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम', रेंग-रेंग कर चल रही गाड़ियां; वाहनों की लगी लंबी कतारें

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी बाजारों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी जाम देखा गया। दिल्ली में दिवाली की खरीददारी के बीच मुख्य सड़कों पर गाड़ियां घंटों तक रेंगती रही।

Written By: Mangal Yadav
Published : Nov 05, 2026 08:17 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 08:20 pm IST
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की कई सड़कों पर गुरुवार शाम को ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। इसका कारण दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, ऑफिस से लौटने वालों की आवाजाही प्रमुख है।
1/11 Image Source : pti
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की कई सड़कों पर गुरुवार शाम को ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। इसका कारण दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, ऑफिस से लौटने वालों की आवाजाही प्रमुख है।
 करनाल बाईपास रोड पर गुरुवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम रहा। यहां पर घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी-लंबी कतरें देखी गई।
2/11 Image Source : pti
करनाल बाईपास रोड पर गुरुवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम रहा। यहां पर घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी-लंबी कतरें देखी गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कई जगहों पर 5-6 किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा। त्योहार के वीकेंड से पहले ट्रैफिक बढ़ने के कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
3/11 Image Source : pti

मुख्य बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी जाम देखा जा रहा है। मध्य दिल्ली के इंद्रलोक में एक ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियां करीब 30 मिनट तक फंसी रहीं। तीन मूर्ति मार्ग और कुशक रोड पर भी ट्रैफिक लगभग 20 मिनट तक धीमा रहा, जबकि धौला कुआं की ओर जाने वाले रास्ते पर '11 मूर्ति' के पास भारी जाम देखने को मिला।
4/11 Image Source : PTI

दिल्ली के जिया सराय, आश्रम अंडरपास, इंद्रलोक, तीन मूर्ति मार्ग, कुशक रोड, धौला कुआं, तालकटोरा रोड, कालकाजी, द्वारका और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसी जगहों पर गाड़ियां या तो बहुत धीरे चल रही थीं या लंबे समय तक फंसी रहीं।
5/11 Image Source : PTI
दिल्ली के जिया सराय, आश्रम अंडरपास, इंद्रलोक, तीन मूर्ति मार्ग, कुशक रोड, धौला कुआं, तालकटोरा रोड, कालकाजी, द्वारका और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसी जगहों पर गाड़ियां या तो बहुत धीरे चल रही थीं या लंबे समय तक फंसी रहीं।
दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
6/11 Image Source : pti
दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के मोती बाग इलाके में भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। यहां पर भी भारी जाम में लोग फंसे रहे।
7/11 Image Source : ANI
दिल्ली के मोती बाग इलाके में भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। यहां पर भी भारी जाम में लोग फंसे रहे।
त्योहारी भीड़ के बीच दिल्ली भर में वाहनों की भारी आवाजाही देखी गई। शाम को सराय काले खां और महारानी बाग में भारी जाम देखा गया।
8/11 Image Source : ANI
त्योहारी भीड़ के बीच दिल्ली भर में वाहनों की भारी आवाजाही देखी गई। शाम को सराय काले खां और महारानी बाग में भारी जाम देखा गया।
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाकों में भी भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। यहां पर भी कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
9/11 Image Source : ANI
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाकों में भी भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। यहां पर भी कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
कालकाजी के पास मोदी मिल, तालकटोरा रोड से शंकर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।
10/11 Image Source : ANI
कालकाजी के पास मोदी मिल, तालकटोरा रोड से शंकर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।
गुरुग्राम में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। यहां पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
11/11 Image Source : pti

Advertisement