1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे बांग्लादेशी दूतावास, पूर्व पीएम खलिदा जिया को श्रद्धांजलि देंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे बांग्लादेशी दूतावास, पूर्व पीएम खलिदा जिया को श्रद्धांजलि देंगे

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 31, 2025 08:51 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 09:06 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार की सुबह बांग्लादेश की पूर्व पीएम खलिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित बांग्लादेशी एम्बेसी जाने वाले हैं। ये काफी अहम घटना मानी जा रही है।

rajnath singh bangladeshi embassy- India TV Hindi
राजनाथ सिंह जाएंगे बांग्लादेशी दूतावास। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। खालिदा जिया का पार्थिव शरीर उनके आवास से बांग्लादेश की संसद परिसर में लाया गया है। खालिदा जिया को उनके पति दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान के कब्र के बगल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा। खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए हैं। इस बीच अब बड़ी खबर सामने आई कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग या दूतावास जाने वाले हैं।

खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देंगे राजनाथ सिंह

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सुबह में भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित बांग्लादेश के दूतावास जाएंगे। राजनाथ सिंह यहां पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देंगे। बीते कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर का बांग्लादेश जाना और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बांग्लादेशी दूतावास जाना बड़ी घटना मानी जा रही है।

खालिदा जिया के बेटे से मिले एस जयशंकर

दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को दिल्ली से ढाका पहुंचे और सीधे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मिलने उनके घर गए। एस जयशंकर भारत की ओर से उनका ढांढस बढ़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक पत्र भी तारिक रहमान को सौंपा। इसके बाद जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे। 

आपको बता दें कि बांग्लादेश में बीते कई दिनों से लगातार हिंसा हो रही है और हर दिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, हिंदुओं की हत्याएं हो रही है। इन सबके बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश में हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के बाद विदेश मंत्री का ये पहला दौरा है। अब देखना होगा कि क्या वो इस बारे में मोहम्मद युनूस से बात करेंगे।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश: पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर ने एस जयशंकर से मिलाया हाथ, खालिदा के अंतिम संस्कार में हुई मुलाकात

Explainer: क्यों खास है जयशंकर और तारिक रहमान की मुलाकात? जानें भारत कैसे लिख रहा कूटनीति का नया अध्याय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत