1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बीती रात भीषण आग लगी, दमकल की 25 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बीती रात भीषण आग लगी, दमकल की 25 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला

 Reported By: Anamika Gaur,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 06, 2026 09:01 am IST,  Updated : Nov 06, 2026 09:17 am IST

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इसके बाद 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटीं। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

Delhi Fire- India TV Hindi
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बीती रात 1 बजे के करीब भीषण आग लग लगी। इसके बाद दमकल की करीब 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।

आग बुझाने में आई समस्या

हालांकि बहुत छोटी गली होने के कारण बिल्डिंग में वेरीफाई सर्विस की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं, जिसकी वजह से समस्या हुई। इसके बाद छोटे पाइप की मदद से अंदर पानी पहुंचाया गया।

पूरी प्लाजा में मोबाइल और बैटरी का स्टॉक रखा हुआ था। शुरुआत में आग काफी कम थी लेकिन धीरे-धीरे बैटरी ब्लास्ट होनी शुरू हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है मगर अभी भी बिल्डिंग से धुंआ निकल रहा है।

गफ्फार मार्केट में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने के मामले में अपडेट्स-

  • दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में देर रात आग लगी।
  • रात 1:28 बजे पुलिस को आग लगने की PCR कॉल मिली। ⁠
  • आग पुरी प्लाजा की दुकान नंबर 13/21 में लगी, जो मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार करती है।
  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर रखी मोबाइल बैटरियों से आग लगी और देखते ही देखते चारों मंजिलों तक फैल गई।
  • आग बुझाने के लिए करीब 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
  • 3 CAT एंबुलेंस और 2 PCR वाहन भी तैनात किए गए।
  • राहत की बात: अब तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।
  • आग में केवल संपत्ति के नुकसान की सूचना है।
  • शुरुआती आशंका है कि मोबाइल बैटरियों के गर्म होने या ओवरचार्जिंग से आग लगी।
  • आग की असली वजह जानने के लिए फायर विभाग और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जांच करेंगे।
  • FSL की टीम इमारत में ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी की जांच करेगी।
  • MCD से इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच भी कराई जाएगी।
  • फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।

डिफ्टी चीफ फायर ऑफिसर का सामने आया बयान

इस घटना में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, इमारत से अभी भी धुआं निकल रहा है। इमारत में हवा आने-जाने (वेंटिलेशन) की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां सिर्फ एक सीढ़ी है और हर मंजिल पर लगभग 14-15 दुकानें हैं। हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी बहुत ज्यादा है। हमारे कर्मी इस काम में लगे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि लगभग दो से तीन घंटों में हम पूरा काम खत्म कर लेंगे। हमें रात 1:30 बजे कॉल मिली थी। इमारत में एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और तीन ऊपरी मंजिलें (G+3) हैं। बेसमेंट सुरक्षित है। आग ग्राउंड फ्लोर की एक या दो दुकानों में लगी और फिर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। इमारत में मोबाइल एक्सेसरीज और क्रॉकरी की दुकानें थीं। अभी तक हमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। आग बुझने के बाद हम तलाशी अभियान चलाएंगे।"

CTI ने गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा, 2 मांगें कीं 

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर,  दिल्ली सरकार से 2 ठोस मांगें की हैं। 

1. दिवाली तक दिल्ली के भीड़भाड़ वाले 20  बाजारों में 24 घंटे फायर टेंडर तैनात हो

2. व्यापारियों के लिए "ट्रेडर्स फायर डिजास्टर फंड" की तुरंत घोषणा हो

इससे पहले दिल्ली के रेस्तरां में भीषण आग लगी थी, जिससे घबराकर लोग पहली मंजिल से कूदे थे।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 2 झुलसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।