Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर ने एस जयशंकर से मिलाया हाथ, खालिदा के अंतिम संस्कार में हुई मुलाकात

बांग्लादेश: पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर ने एस जयशंकर से मिलाया हाथ, खालिदा के अंतिम संस्कार में हुई मुलाकात

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Dec 31, 2025 07:20 pm IST, Updated : Dec 31, 2025 07:29 pm IST

ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। जो काफी चर्चा में है।

Dhaka- India TV Hindi
Image Source : X@CHIEFADVISERGOB सरदार अयाज सादिक ने एस जयशंकर से मुलाकात की

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल इस मौके पर भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (31 दिसंबर) ढाका पहुंचे हैं, वहीं पाकिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक पहुंचे। 

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया। इस मुलाकात की तस्वीर खुद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने शेयर की है। 

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने एक्स पर पोस्ट की तस्वीरें

यूनुस ने एक्स पर सरदार अयाज सादिक और एस जयशंकर के हाथ मिलाने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने बुधवार को ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।"

खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 80 साल की थीं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने पुष्टि की कि उनका निधन सुबह 6 बजे ढाका के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। 

जिया लंबे समय से बीमार थीं और 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल और फेफड़ों में संक्रमण के कारण 36 दिनों तक उनका इलाज चला। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जो गंभीर बीमारियों से लड़ रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस, गठिया, मधुमेह और किडनी, फेफड़े, दिल और आंखों से संबंधित परेशानियां थीं।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया था शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने 2015 में उनसे मुलाकात को याद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे भी मार्गदर्शन देती रहेगी।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement