1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल में कैप्टन स्मित को सम्मानित करने की तैयारी, मनाया गया जश्न; मांगी जा रही उनके सेहतमंद होने की दुआ

इजरायल में कैप्टन स्मित को सम्मानित करने की तैयारी, मनाया गया जश्न; मांगी जा रही उनके सेहतमंद होने की दुआ

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 02, 2026 10:32 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 10:32 pm IST

इजरायली लोग कैप्टन स्मित का दिल से धन्यवाद कर रहे हैं। और अब खबर आई है कि कैप्टन स्मित को इजरायल में बुलाकर सम्मानित करने की तैयारी है। साथ ही, इस समय इजरायल में कैप्टन स्मित की तेजी से रिकवरी की दुआ भी मांगी जा रही है।

Captain Smit Machchhar- India TV Hindi
कैप्टन स्मित को इजरायल में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। Image Source : @INDEMTEL

इजरायल में कैप्टन स्मित को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किए जाने की मांग हो रही है। आज (शुक्रवार को) इजरायल के पूर्व विदेश मंत्री शेरेल हास्कल ने कहा कि जिस तरह कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बगैर इजराइल के लोगों की जान बचाई, उसे इजरायल के लोग कभी नहीं भूलेंगे। शेरेल हास्कल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब कैप्टन स्मित पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, तो इजरायल की सरकार उन्हें यहां आमंत्रित करेगी और राष्ट्रपति इजरायल के लोगों की तरफ से उन्हें सम्मानित करेंगे।

इजरायल में मांगी जा रही कैप्टन स्मित के स्वस्थ होने की दुआ

वैसे पूरे इजरायल में भी कैप्टन स्मित के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्राथनाएं की जा रही हैं। कैप्टन स्मित की बहादुरी ने पूरे इजरायल को उनका फैन बना दिया है। इजरायल के हर रास्ते, हर गली में कैप्टन स्मित की जांबाजी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। तेल अवीव में इंडिया-इजराइल फेस्टिवल का आयोजन हुआ। स्टेज पर कैप्टन स्मित की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई। वहां मौजूद हजारों लोगों ने खड़े होकर इंडियन पायलट के लिए तालियां बजाईं। उन्हें 174 इजराइल लोगों की जिंदगी बचाने के लिए थैंक्यू कहा।

कैप्टन स्मित की वजह से मना पा रहे हैं जश्न

इजरायल के कॉन्सल जनरल याविन रेवाच ने कहा कि कैप्टन स्मित ने एक सुपरहीरो की तरह जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई है। इस बहादुरी ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारत-इजरायल की मजबूत दोस्ती की मिसाल पेश की है। इजरायल के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने कैप्टन स्मित को प्राइम मिनिस्टर मोदी के साथ बात करते हुए देखा तो उनका भी दिल भर आया। इस कार्यक्रम में इजरायल में इंडिया के एंबेस्डर जेपी सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज अगर हम यहां जश्न मना पा रहे हैं तो इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ सुपरहीरो कैप्टन स्मित मच्छर हैं।

इजरायली लोगों को कैप्टन स्मित पर बहुत गर्व

इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि अगर आज शाम हम जश्न मना पा रहे हैं तो उसकी वजह इंडियन कैप्टन और इजरायल के नागरिकों का टीम एफर्ट है। आज सभी भारतीयों और इजरायली लोगों को कैप्टन स्मित पर बहुत गर्व है।

इजरायली राष्ट्रपति ने भी की कैप्टन स्मित की तारीफ

कैप्टन स्मित के सम्मान में रखे गए इस कार्यक्रम में इजरायल के राष्ट्रपति भी वर्चुअली जुड़े। प्रेसिडेंट इसहाक हेर्त्सोग ने कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की। उन्हें बेहतरीन और सबसे बहादुर पायलट बताया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने कैप्टन स्मित के सम्मान में खूब तालियां बजाईं। इजरायल के राष्ट्रपति कह रहे थे कि इंडियन पायलट और बेहद बहादुर इंसान कैप्टन स्मित मच्छार का वो शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने इतने सारे लोगों की जान बचाई है। प्रेसिडेंट इसहाक ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

ये भी पढ़ें- कैप्टन स्मित के लिए 'अशोक च्रक' सम्मान की मांग, तमाम नेताओं और हस्तियों ने की डिमांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।