1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'आज रात 12:00 बजे ब्लास्ट होगा...', संजय राउत के घर के बाहर गाड़ी पर लिखी मिली धमकी

'आज रात 12:00 बजे ब्लास्ट होगा...', संजय राउत के घर के बाहर गाड़ी पर लिखी मिली धमकी

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 31, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:31 pm IST

मुंबई में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के घर के बाहर किसी अज्ञात शख्स ने गाड़ी पर ब्लास्ट की धमकी लिखी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

sanjay raut bomb blast threat- India TV Hindi
संजय राउत के घर के बाहर मिली धमकी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत के घर के बाहर एक गाड़ी के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश लिखा है। धमकी भरे संदेश में लिखा गया कि आज (बुधवार) की रात 12:00 बजे ब्लास्ट होगा। इस मामले के सामने आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया है।

पुलिस जांच में क्या मिला?

संजय राउत के घर के बाहर एक गाड़ी पर धमकी मिलने की बात की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि, पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके अलावा BDDS  की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक रूप से यह एक हॉक्स संदेश नजर आ रहा है। 

पुलिस जांच जारी

नए साल से पहले सांसद संजय राउत के घर के बाहर मिली ऐसी धमकी के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने मे जुटी है कि गाड़ी पर संदेश लिखने वाला शख़्स कौन है।

ये भी पढ़ें- पूर्व NIA चीफ सदानंद दाते को बनाया गया महाराष्ट्र का DGP, आतंकी अजमल कसाब से भिड़े थे

वोटिंग से पहले ही जीत गए BJP के 2 उम्मीदवार, महाराष्ट्र की इस महानगरपालिका में हासिल की बढ़त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।