IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टॉप-5 टीमें
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टॉप-5 टीमें
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों को आखिर रूप दे रही हैं। ऐसे में हम आपको अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 15, 2026 02:24 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 02:24 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2026 में 19वां सीजन खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी। अभी तक 18 सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जिसमें कुछ टीमें ऐसी हैं जो अब तक एकबार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। वहीं कुछ टीमें काफी सफल रही हैं, जिनका आईपीएल में अलग ही दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी को जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम है, जिनका शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक हुए 18 सीजन में कुल 277 मुकाबले खेले हैं, इसमें से वह 153 मैच जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 124 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
3/6Image Source : AP
चेन्नई सुपर किंग्स जिनका आईपीएल में दबदबा देखने को मिला है और वह भी 5 बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं उन्होंने अभी तक हुए 18 सीजन में से 16 में हिस्सा लिया है, जिसमें दो साल के लिए सीएसके को बैन का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में कुल 253 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 142 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 109 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच बारिश के चलते धुल गए।
4/6Image Source : AP
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है जिन्होंने अब तक आईपीएल की ट्रॉफी को तीन बार अपने नाम किया है। केकेआर ने आईपीएल के अभी तक हुए 18 सीजन में 265 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 136 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 127 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
5/6Image Source : AP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिनको अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए 18 साल लंबा इंतजार करना पड़ा उनका भी जीत हासिल करने के मामले में रिकॉर्ड बेहतरीन देखने को मिलता है। आरसीबी ने अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 271 मैच खेले हैं और उसमें से वह 134 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं और उन्हें 133 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
6/6Image Source : AP
पंजाब किंग्स की टीम जो अब तक आईपीएल के हुए 18 सीजन में एकबार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है। पंजाब किंग्स ने कुल 263 मैच खेले हैं और इसमें से वह 122 मैच जीतने में सफल रही है तो उन्हें 140 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के चलते धुल गया था।