Oscars 2026 winners: एक साथ 6 ऑस्कर जीतकर 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने रचा इतिहास, माइकल बी जॉर्डन के नाम रहा ये साल
Oscars 2026 winners: एक साथ 6 ऑस्कर जीतकर 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने रचा इतिहास, माइकल बी जॉर्डन के नाम रहा ये साल
Written By: Jaya Dwivedie@JDwivedie
Published : Mar 16, 2026 06:39 am IST,
Updated : Mar 16, 2026 08:34 am IST
98वें अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है! रयान कूगलर की 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेताओं की सूची में माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकली जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
Image Source : PRIME VIDEO, AP (R)
Oscars 2026 के विजेता: माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले की बड़ी उपलब्धि
ऑस्कर की दौड़ हमेशा से एक कठिन मुकाबला रही है और 98वें अकादमी पुरस्कारों में दो फिल्मों 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को करीब 13 नामांकन मिले थे, जिसमें से 6 अवॉर्ड जीतकर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ने ऑस्कर में 16 नामांकन हासिल किए थे, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक थे लेकिन 4 अवॉर्ड ही जीतने में कामयाब रही।
जॉर्डन और जेसी के नाम रहा ये साल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार का अनुमान लगाना काफी आसान था, जेसी बकली को उनकी फिल्म 'हैमनेट' के लिए यह पुरस्कार मिलना लगभग तय माना जा रहा था और ठीक ऐसा ही देखने को भी मिला। 'सिनर्स' के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'बन बैटल आफ्टर अनदर' के नाम रहा। इसके अलावा और किसे ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड मिले, ये जानने के लिए नीचे सक्रोल करें, पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
ऑस्कर 2026 के अब तक के विजेता-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: माइकल बी जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसी बकली (फिल्म: हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन ('वेपन्स' के लिए)