1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं काला चना और चुकंदर से टेस्टी चीला, दोपहर तक नहीं लगेगी भूख, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाएं काला चना और चुकंदर से टेस्टी चीला, दोपहर तक नहीं लगेगी भूख, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 16, 2026 08:47 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 08:47 am IST

Chana Beetroot Chilla Recipe: नाश्ते में हाई प्रोटीन, हाई फाइबर काला चना और चुकंदर से चीला बनाकर खाएं। इसे खाने से दोपहर तक भूख नहीं लगेगी और शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी। फटाफट नोट कर लें चना चुकंदर चीला की रेसिपी।

चना चुकंदर चीला रेसिपी- India TV Hindi
चना चुकंदर चीला रेसिपी Image Source : INDIA TV

नाश्ते में हेल्दी चीजें खाने के शौकीन हैं तो आप एक बार काले चने और चुकंदर का चीला बनाकर जरूर खाएं। ये चीला खाने में जितना टेस्टी लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। चुकंदर की वजह से चीला में गुलाबी रंग आ जाता है जो दिखने में बड़ा ही खूबसूरत लगता है। चना और चुकंदर से बना ये चीला प्रोटीन, फाइबर और पोषण से भरपूर है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहेगा और आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी। आप इस चीला को खाने के बाद चटकारे लेकर दोबारा इस रेसिपी को ट्राई करेंगे। वजन घटाने वाले भी इस चीला को खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

काला चना और चुकंदर का चीला रेसिपी ()

पहला स्टेप- चीला बनाने के लिए आपको काले चने लेने हैं। करीब 1 कप काला चना रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अब चना को धो लें और किसी बाउल में निकाल लें। चना में करीब 2 बड़े चम्मच सूजी डालें। 1 बड़ा चम्मच दही डालें। आधा छिला और टुकड़ों में कटा चुकंदर डाल दें। एक हरी मिर्च और थोड़ा अदरक डाल दें। 

दूसरा स्टेप- अब इसमें जीरा, नमक और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में इसे पीसकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। तैयार बैटर को बाउल में निकालें और थोड़ी देर मिक्स करें। अब इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

तीसरा स्टेप- समय पूरा होने के बाद बैटर में आधी छोटी चम्मच ईनो पाउडर मिलाएं और बैटर को एक बार मिक्स कर लें। अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा ऑयल लगा दें। बैटर को डोसा और चीला की तरह फैला दें। ऊपर से थोड़ा घी डालकर चीला को सेंक लें।

चौथा स्टेप- तैयार किए गए चीला को हरी चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों को भी इस लाल रंग के चीला का स्वाद काफी पसंद आएगा। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट फुल रहेगा और भूख नहीं लगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल