1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इन 3 चीजों से बनाएं ऑरेंज जेली, बच्चे देखते ही लूट ले जाएंगे पूरा डब्बा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

इन 3 चीजों से बनाएं ऑरेंज जेली, बच्चे देखते ही लूट ले जाएंगे पूरा डब्बा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 13, 2026 11:10 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 11:10 am IST

Orange Jelly Recipe: संतरे का सीजन चल रहा है। आप घर में बच्चों को लिए ऑरेंज जेली बना सकते हैं। ऑरेंज जेली का खट्टा मीठा स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

ऑरेंज जेली रेसिपी- India TV Hindi
ऑरेंज जेली रेसिपी Image Source : FREEPIK

इन दिनों बाजार में संतरा और कीनू काफी कम कीमत पर बिक रहे हैं। आप संतरे का रस निकालकर पी सकते हैं। बच्चों के लिए घर में ऑरेंज जेली बना सकते हैं। सिर्फ संतरे के रस, चीनी और कस्टर्ड पाउडर से बहुत सॉफ्ट और टेस्टी जेली बनकर तैयार हो जाएंगी। बच्चों को इस जेली का स्वाद इतना पसंद आएगा कि खाने से रोकना पड़ेगा। ऑरेंज जेली का स्वाद बड़ों को भी पसदं आएगा। सबसे खास बात ये है कि ऑरेंज जेली को मिनटों में तैयार किया जा सकता है। फटाफट नोट कर लें ऑरेंज जेली की रेसिपी।

ऑरेंज जेली की रेसिपी

पहला स्टेप- ऑरेंज जेली बनाने के लिए आप 3 बड़े मीठे संतरे खरीद लें। अब संतरे को छीलकर उसका जूस निकाल लें। जूस में करीब 2-3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- एक पैन में कस्टर्ड पाउडर मिला जूस डालें और इसे गर्म करें। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो मिठास के लिए पिसी चीनी डाल दें। चीनी कम ज्यादा आप अपने स्वाद के हिसाब से रख सकते हैं। जूस को चीनी घुलने तक लगातार चलाते रहें।

तीसर स्टेप- मिक्सचर को लगातार चलाते रहें जिससे इसमें गांठे न पड़ें, जिससे अच्छी ऑरेंज जेली बनकर तैयार हों। मिश्रण को गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें और इसे किसी कांच की ट्रे में डालकर ठंडा होने पर 3 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर करें। 

चौथा स्टेप- समय पूरा होने के बाद आप ट्रे से ऑरेंज जेली को निकाल लें। अब इसे चाकू की मदद से अपनी पसंदीदा शेप में काट लें। एक प्लेट में नारियल का बुरादा लें और उसमें ऑरेंज जेली को लपेटकर किसी बटर पेपर पर रख दें। तैयार हैं बहुत टेस्टी घर पर बनी ऑरेंज जेली।

ऑरेंज जेली को आप शुगर पाउडर या कोकोनट पाउडर में डालकर सूखा बना सकते हैं। इसे किसी कांच के जार में भरकर लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। इन ऑरेंज केंडी को खाने के बाद बच्चों को यकीन नहीं होगा कि ये घर में बनी जेली कैंड है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल