1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इंडक्शन चूल्हे पर रोटी बनाने का आसान तरीका, इस तरह सेंक लें रोटियां, गैस से ज्यादा मुलायम बनेंगी

इंडक्शन चूल्हे पर रोटी बनाने का आसान तरीका, इस तरह सेंक लें रोटियां, गैस से ज्यादा मुलायम बनेंगी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 13, 2026 10:10 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 10:10 am IST

How To Make Roti On Induction: रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया है तो आप इंडक्शन चूल्हे पर भी रोटी बना सकते हैं। इंडक्शन पर बनी रोटियां गैस की रोटियों से कहीं ज्यादा मुलायम बनती हैं। जान लें इंडक्शन पर रोटी सेंकने का तरीका।

इंडक्शन पर रोटी कैसे बनाएं- India TV Hindi
इंडक्शन पर रोटी कैसे बनाएं Image Source : INDIA TV

Roti On Induction: इन दिनों LPG गैस की काफी किल्लत हो रही है। गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। सिलेंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में आप इंडक्शन चूल्हे पर खाना बना सकते हैं। इंडक्शन पर दाल, सब्जी, चावल, दूध, चाय और सूप जैसी चीजें तो बन जाती हैं, लेकिन कई लोगों को रोटी बनाना नहीं आता है। खासतौर से समझ नहीं आता कि इंडक्शन पर रोटियां कैसे सेंकें। आइये आज हम आपको इंडक्शन पर रोटियां सेंकने का आसान तरीका बता रहे हैं। इंडक्शन पर सेंकी गई रोटियां बहुत मुलायम बनती हैं।

इंडक्शन पर रोटी बनाने का तरीका

पहला तरीका- इंडक्शन पर नॉर्मल गैस की तरह ही रोटियां बेलकर बना सकते हैं। हां सिर्फ इसे सेंकने का तरीका थोड़ा अलग होता है। आपको इंडक्शन वाला तवा खरीदना होगा। इंडक्शन पर तवा रखें और गर्म होने पर रोटी बेलकर डाल दें। अब रोटी को तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें। अब एक कॉटन का मोटा कपड़ा या कोई छोटी तैलिया को फोल्ड कर लें। रोटी को अलट-पलट करते हुए, कपड़े से दब-दबा कर सेंक लें। इंडक्शन पर आपको तवे पर ही रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकना होगा। तवे पर रोटी अच्छी फूल जाती है। 

दूसरा तरीका- अब कई लोग ऐसे हैं जिनके पास इंडक्शन वाला तवा नहीं है। ऐसे लोग किसी बड़ी और चौड़ी कड़ाही का इस्तेमाल भी रोटियां सेंकने के लिए कर सकते हैं। कड़ाही में थोड़ा घी डाल दें और रोटी को तवे की तरह दोनों तरफ से सेंक लें। अगर तवा नहीं है तो इंडक्शन पर रोटियां सेंकने के लिए किसी पैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पैन में तवे जैसी ही रोटियां बनकर तैयार होंगी। हालांकि रोटी को हर तरीके से ऊपर ही सेंकना होगा। कपड़े से दवा कर रोटी को सेंक लें।

इस ट्रिक से आप आसानी से इंडक्शन पर रोटियां बना सकते हैं। इस तरह इंडक्शन पर सेंकी गई रोटी ज्यादा मुलायम रहती हैं। आपसे रोटी नहीं बन रही है तो पराठे बनाकर भी खा सकते हैं। इंडक्शन पर पराठे पूरी बनाना बहुत आसान हो जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल