फेस्टिव सीजन शुरू होते ही लड़कियां कपड़ों के साथ-साथ परफेक्ट फुटवियर की तलाश भी शुरू कर देती हैं। ट्रेडिशनल एथनिक वियर हो या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, जब तक मैचिंग सैंडल या जूती न मिले, लुक अधूरा ही लगता है। ऐसे में लड़कियां अलग अलग मार्केट एक्सप्लोर करती हैं। ऐसे में यहां हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको बेहद सस्ते दमों पर सैंडल मिल सकती है।
1. सरोजिनी नगर मार्केट
बजट शॉपिंग की बात हो और सरोजिनी नगर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। फेस्टिव सीजन में यहां सैंडल्स और चप्पलों के एक से बढ़कर एक कलेक्शन देखने को मिलते हैं। कोल्हापुरी चप्पल, एम्ब्रॉयडरी वाली मोज़री, ब्लॉक हील्स और शीशे के काम वाली फैंसी सैंडल्स यहां 200 से 500 रुपये की कीमत में मिल जाती हैं।
2. जनपथ मार्केट
कनॉट प्लेस के पास स्थित जनपथ मार्केट अपने एथनिक और बोहो कलेक्शन के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने सूट या लहंगे के साथ ट्रेडिशनल राजस्थानी या गुजराती स्टाइल की जूतियां और सैंडल्स ढूंढ रही हैं, तो जनपथ की छोटी-छोटी दुकानों पर आपको बहुत ही सुंदर और यूनिक डिज़ाइन्स मिल जाएंगे। यहां मिलने वाली मोज़री और एम्ब्रॉयडर्ड सैंडल्स आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगी।
3. लाजपत नगर
लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट एथनिक फुटवियर की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आपको स्ट्रीट वेंडर्स से लेकर बड़े स्टोर्स तक हर रेंज में वैरायटी मिल जाएगी। फेस्टिव सीजन के दौरान यहां गोटा-पट्टी वर्क, जरदोजी स्टाइल, वेज हील्स और पेंसिल हील्स की भारी डिमांड रहती है। अगर आप थोड़ा प्रीमियम और हैवी वर्क वाला सैंडल चाहती हैं, तो लाजपत नगर जरूर जाएं।
4. चांदनी चौक
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक केवल कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि फुटवियर के लिए भी मशहूर है। चांदनी चौक के पास 'बल्लीमारान' मार्केट जूतियों और सैंडल्स का बड़ा हब है। यहां आपको बहुत ही कम दामों में होलसेल रेट पर लेटेस्ट और ट्रेंडी सैंडल्स मिल जाएंगे। अगर आपको ब्राइडल या हैवी फेस्टिव फुटवियर चाहिए, तो यहां के ऑप्शंस आपको बेहद पसंद आएंगे।
5. करोल बाग
अगर आप कम्फर्ट और स्टाइल दोनों एक साथ चाहती हैं, तो करोल बाग का अजमल खान रोड एक्सप्लोर करें। यहां फुटवियर के कई बड़े-बड़े ब्रांड्स और लोकल शॉप्स हैं, जहां आपको पार्टी वियर हील्स, प्लेटफॉर्म सैंडल्स और एथनिक फ्लैट्स की बेहतरीन वैरायटी मिलेगी।