1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मौनी रॉय के बीच लुक्स, समंदर किनारे घूमने जा रहे हैं तो करें कॉपी

मौनी रॉय के बीच लुक्स, समंदर किनारे घूमने जा रहे हैं तो करें कॉपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 09, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 02:49 pm IST

अगर आप समंदर किनारे घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं और अपने आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो एक्ट्रेस मौनी रॉय के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। देखिए मौनी रॉय के बीच लुक्स वाली फोटो।

मौनी रॉय के बीच लुक्स- India TV Hindi
मौनी रॉय के बीच लुक्स Image Source : INSTA: @IMOUNIROY

सेलेब्स अक्सर समंदर किनारे छुट्टियां बिताने पहुंच जाते हैं। धूप और रिलेक्स के लिए एक्ट्रेस मालदीव से लेकर थाईलैंड तक बीच वेकेशन पर जाते रहते हैं। साफ सफेद रेत वाले बीच, साफ पानी, आइस्ड-कॉकटेल और इसके साथ बेहद स्टाइलिश बीच फैशन का कॉम्बिनेशन, आपकी ट्रिक को यादगार बना सकता है। अगर आप बीच ट्रिप प्लान कर रही हैं तो एक्ट्रेस मौनी रॉय के खूबसूरत लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। मौनी रॉय 'बीच बेब' हैं और उनके इंस्टाग्राम पर बीच वैकेशन की एक से एक स्टाइलिश फोटो आपको मिल जाएंगी। स्टाइल के मामले में आप मौनी रॉय से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

मौनी रॉय के बीच लुक

बीच पर जाने के लिए इन दिनों एक से एक खूबसूरत कॉर्ड सेट आपको मिल जाएंगे। आप अपने हिसाब से शॉर्ट वाले या लॉन्ग स्कर्ट वाले कॉर्ड सेट पहन सकती हैं। मौनी रॉय का ये ऑरेंज रस्ट कलर वाला कॉर्ड सेट काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ जूट बैग और सी साइट्स पर मिलने वाली ज्वेलरी आपको पूरा सेलेब्स लुक देगी।

समंदर की अठखेलियों के बीच आप कोई स्विम सूट भी पहन सकती है। बीच पर जाने के लिए वन पीस या टू पीस स्विम सूट ले जा सकती हैं। स्कर्ट वाले स्विन सूट आपको ग्लैमरस लुक देते हैं और आप इन्हें पहनकर काफी कंफर्टेबल महसूस करते हैं। आप मौनी रॉय की तरह स्विम सूट कैरी कर सकती हैं।

बीच पर बैठने और सुकून के पल बिताने के लिए आप कोई नूडल स्ट्रैप वाली वन पीस ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ये ड्रेस लॉन्ग या शॉर्ट कैसी भी हो सकती है। सिंगल सॉलिड कलर से ज्यादा मल्टी कलर और प्रिंटेड ड्रेस बीच पर काफी अच्छी लगती हैं। 

शाम के वक्त आप मौनी राय की तरह कोई लॉन्ग ड्रेस पहन सकती हैं। लहरों के पानी से मैच करता हुआ सफेद रंग काफी खूबसूरत लगती है। आप फिटिड सिंगल ड्रैस पहनकर सनसेट के समय बीच पर फोटो खिंचवा सकती हैं। 

https://www.instagram.com/p/DaNLBOXjQbm/?img_index=1

बीच के लिए आप किरोशिया वर्क वाले कपड़े भी रख सकती हैं। किरोशिया वाले जालीदार टॉप और बिकनी आपको कूल लुक देंगे। आप इन्हें डेनिम शॉर्ट्स या किसी स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये कपड़े आसानी से सूख जाते हैं।

मोनोकिनी बीच के लिए एक अच्छा सिंगल पीस है जिसे पहनकर आप अपनी अदाएं दिखा सकती हैं। इससे एकदम परफेक्ट बीच लुक आता है। फंकी ज्वेलरी और हैट के साथ अपनी बीच लुक को आप खूबसूरत बना सकती हैं। 

https://www.instagram.com/p/DNn0omntoay/?img_index=1

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।