1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेब की खट्टी, मीठी और चटपटी सब्जी बनाकर खाएं, स्वाद के साथ मिलेंगे ढ़ेरों फायदे, आसान है रेसिपी

सेब की खट्टी, मीठी और चटपटी सब्जी बनाकर खाएं, स्वाद के साथ मिलेंगे ढ़ेरों फायदे, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 09, 2026 08:35 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 08:35 am IST

सेब के सीजन में आप इससे कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको खट्टी मीठी और चटपटी सेब की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। नोट कर लें सेब की सब्जी की रेसिपी।

सेब की सब्जी- India TV Hindi
सेब की सब्जी Image Source : INDIA TV

सिर्फ सब्जी से ही सब्जी नहीं बनती बल्कि कुछ फलों से भी आप स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इन दिनों सेब का सीजन है। आने वाले दिनों में सेब और भी सस्ते हो जाएंगे। ऐसे में आप सेब से तरह-तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं। सेब का मुरब्बा, सेब की चटनी और सेब का जैम तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको रोटी और पराठे से खाई जाने वाली सेब की सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं। ये सब्जी बनाने में आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। बच्चों को भी सेब की सब्जी का स्वाद खूब पसंद आएगा। नोट कर लें रेसिपी।

सेब की सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- सेब की सब्जी बनाने के लिए आप 3-4 सेब को छोकर छिलका हटाकर इन्हें आलू की सब्जी की तरह काट लें। सेब जल्दी गल जाता है तो इसे बहुत ज्यादा बारीक काटने की जरूरत नहीं होती है।सब्जी के लिए थोड़ा अदरक कद्दूकस या बारीक काट लें। 1-2 हरी मिर्च काट लें और थोड़ा हरा धनिया काट लें। सेब की सब्जी में प्याज, लहसुन और टमाटर नहीं डालते हैं। इसे कद्दू की तरह सिंपल ही बनाया जाता है।

दूसरा स्टेप- एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल में हींग और जीरा डाल दें। अब कटी हुई हरी मिर्च डालें और थोड़ी हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर इसमें कटे हुए सेब भी डाल दें। अब सब्जी को मिलाएं और इसमें काला नमक डाल दें।

तीसरा स्टेप- सब्जी में 1 कप पानी डाल दें और इसे ढककर पकाएं। अब सेब की सब्जी में बारीक कटा अदरक डालें और थोड़ा चिली फ्लेक्स डाल दें। सब्जी को 2-3 मिनट के लिए पकाएं और फिर इसमें 1-2 चम्मच चीनी और थोड़ा नींबू का रस डालकर मिक्स करें। अपने हिसाब से इसे मैश कर लें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को गर्मागरम रोटी के साथ या पराठे के साथ सर्व करें। इसमें हल्का खट्टा, मीठा और चटपटा स्वाद आता है। 

इस तरह बनी सेब की सब्जी बहुत पौष्टिक होती है इसे खाते ही आपका मुंह का स्वाद बदल जाएगा। बच्चों को सेब की सब्जी बहुत पसंद आती है। जो बच्चे सेब खाने से बचते हैं उन्हें सेब की सब्जी बनाकर खिला सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।