कोई भी तीज त्यौहार पर आप लहंगा पहनें या साड़ी लेकिन जब तक अपने लुक को जूलरी से कंप्लीट न किया जाए, तब तक पूरा लुक अधूरा सा लगता है। खासकर जब बात इयररिंग्स की हो तो क्या कहना। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच शेंडलर इयररिंग्स (Chandelier Earrings) का क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें, इन इयररिंग्स को हिंदी में झूमर झुमके भी कहा जाता है जो अपनी बारीक और खूबसूरत डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं। शेंडलर की तरह लंबे और रॉयल लुक वाले ये ईयररिंग्स साड़ी, लहंगे से लेकर गाउन तक, हर आउटफिट पर खूब फबते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लुक को खास और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शेंडलर इयररिंग्स स्टाइल करने के तरीके सीख सकती हैं।
फेस्टिव सीजन में आज़माए ये शेंडलर इयररिंग्स
-
कुंदन पोली शेंडलर: दीपिका पादुकोण ने कुंदन पोली शेंडलर इयररिंग्स पहना है। अगर आप फेस्टिव सीज़न में पेस्टल टोन वाली ड्रेसेस पहन रही हैं तो उसके साथ आप इस तरह की कुंदन पोली शेंडलर इयररिंग्स का चुनाव कर सकती हैं। इस इयररिंग्स में स्टोन और कुंदन का काम है और घुमावदार स्ट्रक्चर है, जो इसे मॉर्डन लुक देता है। अगर आपको मिनिमल ज्वेलरी, स्टेटमेंट इयररिंग्स और लेयर्ड नेकलेस के ट्रेंड के बारे में जानना है तो यह लेख पढ़ें
-
कुंदन मोती शेंडलर : अगर आपके घर में शादी या सगाई है और आप हैवी लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो कियारा आडवाणी की तरह कुंदन मोती शेंडलर पहन सकती हैं। इस इयररिंग्स के एकदम ऊपरी हिस्से पर कुंदन में फ्लोरल पैटर्न बना है। इस बात का ध्यान रखें कि हेवी शेंडलर इयररिंग्स के साथ नेकलेस न पहनें वरना लुक उतना अच्छा नहीं लगेगा।
-
फ्लोरल-जियोमेट्रिक शेंडलर: अगर आप त्यौहार या किसी फॅमिली फंक्शन में इंडो वेस्टर्न या मिनिमल लुक ट्राई करने का सोच रही हैं तो इस तरह का शेंडलर इयररिंग्स जो फ्लोरल-जियोमेट्रिक पैटर्न में बना हो ट्राई कर सकती हैं। इसमें हीरों के साथ बीच-बीच में ओपन स्पेस है, जो इसे बहुत ही क्लासी और मिनिमल लुक देता है।
-
ओवरसाइज़्ड डायमंड शैंडेलियर: नम्रता शिरोडकर ने ओवरसाइज़्ड डायमंड शैंडेलियर इयररिंग्स पहना है। इस इयररिंग्स में ऊपर फ्लोरल स्टड बना है और नीचे की तरफ झूमर स्ट्रक्चर है । इस तरह की इयररिंग्स इंडो-वेस्टर्न गाउन, कॉकटेल ड्रेसेस या ऑफ-शोल्डर इवनिंग वेयर के लिए बेस्ट है