1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटपटा खाने का है मन? केवल 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रंची लहसुनी मुरमुरे

चटपटा खाने का है मन? केवल 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रंची लहसुनी मुरमुरे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 09, 2026 10:48 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 10:48 am IST

अगर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा, तीखा और करकरा खाने का मन कर रहा है, तो लहसुनी मुरमुरे से बेहतरीन ऑप्शन कोई नहीं हो सकता। यहां हम आपके लिए क्रंची लहसुनी मुरमुरे की रेसिपी लेकर आए हैं।

चटपटा खाने का है मन? केवल 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रंची लहसुनी मुरमुरे- India TV Hindi
चटपटा खाने का है मन? केवल 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रंची लहसुनी मुरमुरे Image Source : INDIA TV

अक्सर ऐसा होता है कि शाम की चाय के साथ हल्की भूख लग जाती है और कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए जो भूख भी खत्म कर दे और स्वाद में भी लाजवाब हो। लेकिन अब टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर आप शाम की चाय के लिए कुछ क्रंची और चटपटा ढूंढ रहे हैं तो क्रंची लहसुनी मुरमुरे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए क्रंची लहसुनी मुरमुरे की रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • मुरमुरे (लाया/पफ्ड राइस): 3 कप
  • लहसुन: 10-12 कलियां (बारीक कटी या कुटी हुई)
  • मूंगफली: 1/2 कप
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • कढ़ी पत्ता: 10-12
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • हिंग: एक चुटकी
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: 2 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका

मुरमुरे को ड्राई रोस्ट करें

सबसे पहले एक चौड़ी कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें मुरमुरे डालें और 2-3 मिनट के लिए बिना तेल के भून लें। जब मुरमुरे एकदम क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें एक बर्तन में निकालकर अलग रख लें।

मूंगफली और लहसुन को तलें
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर मूंगफली के दाने डालें और उन्हें मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और क्रंची होने तक भून लें। अब इसमें कटी या कुटी हुई लहसुन, कढरी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और एक चुटकी हिंग डालें। लहसुन को तब तक भूनें जब तक वह सुनहरी न हो जाए और उसमें से बढ़िया खुशबू न आने लगे।

मसाले मिलाएं
आंच को एकदम धीमा कर दें। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। मसालों को तेल में अच्छी तरह मिलाएं ताकि उनका कच्चापन दूर हो जाए। ध्यान रखें कि मसाले जलने न पाएं।

मुरमुरे डालकर टॉस करें
अब कढ़ाई में पहले से भुने हुए मुरमुरे डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से चलाएं ताकि मसाले और लहसुन का तड़का मुरमुरे पर पूरी तरह से लिपट जाए। इसे धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। आपका गरमा-गरम, क्रंची और चटपटे लहसुनी मुरमुरे तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।