1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ का दिया ऐसा सिला, ये तो बहुत नाइंसाफी है

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ का दिया ऐसा सिला, ये तो बहुत नाइंसाफी है

 Published : Mar 16, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:27 pm IST

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से वनडे सीरीज जीत ली है, लेकिन सीरीज के दौरान जो कुछ नाटक हुए, उसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। साथ ही दोनों टीमों की राइवलरी और भी ज्यादा कठोर हो गई है।

Bangladesh vs Pakistan- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज पर बांग्लादेश ने कब्जा कर लिया है और पाकिस्तानी टीम को चारोखाने चित्त कर दिया। सीरीज के बाद अब पाकिस्तान की जगहंसाई हो रही है। जिस पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश का साथ दिया, उसी ने अपने घर बुलाकर उसे बुरी तरह से रौंदा और जमकर बेइज्जती भी कर दी। 

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के साथ खड़ा दिखा था पीसीबी

टी20 विश्व कप खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन इसके शुरू होने से पहले जो कुछ भी हुआ, वो आपको याद ही होगा। जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से इन्कार दिया था, तब पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड ही ऐसा था, जो उसके साथ खड़ा था। यहां तक कि जब आईसीसी ने इस मामले पर वोटिंग कराई तो पीसीबी ने ही बीसीबी के पक्ष में वोटिंग की थी। बाद में जब आईसीसी के प्रतिनिधि मंडल ने पूरी मामला निपटाया तो पाकिस्तान ने इसमें भी सक्रिय भूमिका अदा की। यहां तक कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से हटने का ही फैसला कर लिया था, जो बाद में बदल गया।

अब खुल गई पाकिस्तान की सारी पोल

पाकिस्तान ने क्या वास्तव में टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश का साथ दिया था, या फिर ये केवल नौटंकी भर थी। वैसे तो हमें पहले से ही ये पता था कि पाकिस्तान बांग्लादेश का नाम लेकर अपनी रोटियां सेंक रहा है, लेकिन अब लगता है कि बांग्लादेश के सामने उसकी पोल भी खुल गई है। बांग्लादेश ने न केवल पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया है, ​बल्कि मैच के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो नहीं होनी चाहिए थी। सीरीज के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानों बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान से खार खाए बैठै हों, इसलिए कुछ मौकों पर गली गलौच तक की नौबत आ गई। जो की समझा भी जा सकता है। 

अब और भी ज्यादा तगड़ी हो गई राइवलरी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच की राइवलरी कोई नई नहीं है, लेकिन इस सीरीज में जो कुछ भी हुआ है, उसने इसे और भी बढ़ा दिया है। अब आने वाले दिनों में जब ये दोनों टीमें आमन सामने होंगी तो क्या कुछ होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

युवराज सिंह नहीं तो फिर कौन, छह बॉल पर छह छक्के, सबसे पहले किसने बनाया था इंटरनेशनल ​क्रिकेट में ये रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल