1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वाड का ऐलान, अयोध्या की हुई स्क्वाड में वापसी

महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वाड का ऐलान, अयोध्या की हुई स्क्वाड में वापसी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 13, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 06:44 pm IST

दुबई में 28 अगस्त से शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2026 को लेकर श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें मिताली अयोध्या की टीम में वापसी हुई है।

Sri Lanka Womens Cricket Team- India TV Hindi
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम। Image Source : AP

महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी जिसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें पिछले महीने उन्होंने घर पर खेली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने स्क्वाड में तीन बदलाव किए हैं और मिताली अयोध्या की वापसी हुई है। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप में ग्रुप-बी में जगह मिली है, जिसमें उनको अपना पहला मुकाबला 29 अगस्त को मेजबान यूएई महिला टीम के खिलाफ खेलना है।

विहंगा को पहली बार मिली स्क्वाड में जगह

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के एशिया कप 2026 के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें मिडियम पेसर मिताली अयोध्या की जहां वापसी हुई है तो वहीं लेग स्पिनर डेवमी विहंगा को पहली बार जगह मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज सीमर चेतना की भी वापसी हुई है जो पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में स्क्वाड का हिस्सा थीं। वहीं तेज गेंदबाज सीमर मल्की मदारा और तेज गेंदबाज ऑलराउंडर रश्मिका सेववंडी और लेफ्ट-आर्म स्पिनर निमाशा मीपेज को एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। मिताली अयोध्या को लेकर बात की जाए तो महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के स्क्वाड का हिस्सा थी लेकिन उन्हें पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए जगह नहीं मिली थी।

चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी

श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू संभालते हुए दिखाई देंगी तो वहीं हर्षिता समरविक्रमा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 साल की संजना कविंदी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था और 2 मैचों में 157.14 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए थे, अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहीं हैं। एशिया कप के ग्रुप-बी में श्रीलंका को बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई महिला टीम के साथ रखा गया है। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने मैदान पर उतरेगी जिसमें उन्होंने पिछली बार साल 2024 में खेले गए महिला एशिया कप में भारतीय टीम को मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम

चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल की कप्तानी में गॉल पहुंची टीम इंडिया, शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

ऑस्ट्रेलिया में मोमिनुल हक का कमाल, तमीम इकबाल को पछाड़ा, बने बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल