1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में मोमिनुल हक का कमाल, तमीम इकबाल को पछाड़ा, बने बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर

ऑस्ट्रेलिया में मोमिनुल हक का कमाल, तमीम इकबाल को पछाड़ा, बने बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 13, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 02:25 pm IST

डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में महज 198 रन पर ढेर हो गया।

Mominul Haq- India TV Hindi
मोमिनुल हक Image Source : AFP

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान टीम के लिए पूरी तरह यादगार रहा। एक तरफ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर मोमिनुल हक ने बल्ले से ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसका इंतजार लंबे समय से था। मोमिनुल पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मोमिनुल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 4 रन बनाते हुए अपने टेस्ट रनों की संख्या 5166 तक पहुंचाई। इस तरह उन्होंने तमीम इकबाल के 5134 टेस्ट रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड मुशफिकुर रहीम के नाम है। मोमिनुल के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाई है। तमीम को पीछे छोड़ने के साथ अब उनके सामने मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड है, हालांकि दोनों के बीच अभी भी काफी बड़ा अंतर है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज

  • मुशफिकुर रहीम - 6808 रन
  • मुमिनुल हक - 5166 रन
  • तमीम इकबाल - 5134 रन
  • शाकिब अल हसन - 4609 रन
  • लिटन दास - 3356 रन
  • हबीबुल बशर - 3026 रन

हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा

पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश ने गेंद से भी जबरदस्त दबदबा बनाया। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट झटके, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई। 

डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन की बात की जाए, तो दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। मोमिनुल 35 और तंजीद 32 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 रन पर ढेर हो गई।ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्टीव स्मिथ एक छोर पर मजबूती से टिके रहे। उन्होंने 109 गेंदों पर 71 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाजों में से एक रहे। हसन महमूद ने स्मिथ को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा पांच विकेट हॉल पूरा किया। इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन को 7 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी समेट दी।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट मैच के दौरान पड़ने लगा सूर्य ग्रहण, मैच छोड़ सब देखने लगे ये अद्भुत नजारा, देखें VIDEO

जेक वेदराल्ड ने अपने शहर में टेस्ट खेलने के साथ ही बनाया खास रिकॉर्ड, लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 4 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल