Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 16, 2026 09:35 am IST, Updated : Mar 16, 2026 09:35 am IST

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे में DRS को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर अब पाकिस्तान ने मैच रेफरी से शिकायत की है।

Shaheen Afridi- India TV Hindi
Image Source : AP शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जमकर ड्रामा हुआ। तीसरा वनडे मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले के आखिरी ओवर में DRS को लेकर विवाद हुआ। बांग्लादेश ने मुकाबले की आखिरी गेंद पर जिस तरह से DRS लिया वो पाकिस्तान को पसंद नहीं आया और इसको लेकर उन्होंने मैच रेफरी से आधिकारिक तौर पर शिकायत की है। तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में 11 रनों से हराया।

बांग्लादेश ने लिया DRS तो नाराज हुए पाकिस्तान के प्लेयर्स

DRS को लेकर ये पूरा ड्रामा पारी के आखिरी ओवर में हुआ। आखिरी के दो गेंदों पर पाकिस्तान को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। रिशाद हुसैन ने पांचवीं गेंद शाहीन अफरीदी को लेग साइड की तरफ डाली जो पिच पर गिरने के बाद बाहर चली गई। अंपायर ने इसे तुरंत वाइड दे दिया, हालांकि थोड़ी देर बाद बांग्लादेश ने LBW के लिए रिव्यू लेने का फैसला किया। जैसे ही बांग्लादेश के प्लेयर्स ने रिव्यू लेने का फैसला किया वैसे ही पाक टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी नाराज हो गए।

रिप्ले देखने के बाद बांग्लादेश की टीम ने लिया था रिव्यू

दरअसल नियमों के मुताबिक किसी भी टीम को रिव्यू लेने की अनुमति तब दी जाती है जब तक की बड़े स्क्रीन पर उसका रिप्ले न दिखाया गया हो। बांग्लादेश ने जिस बॉल पर रिव्यू लिया उसे पहले ही वाइड करार दे दिया गया था, ऐसे में इस गेंद पर रिव्यू लेने की गुंजाइश ज्यादा नहीं थी। पाकिस्तान टीम का कहना है कि बांग्लादेश ने इन नियमों का पालन नहीं किया। स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रिप्ले दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद बांग्लादेश को ये हिंट मिला कि शायद गेंद का संपर्क बल्ले से हुआ है और उन्होंने फिर रिव्यू लेने का फैसला किया। पाकिस्तान इस बात से भी नाराज है कि बांग्लादेश को शायद 15 सेकंड की तय समय-सीमा के बाद रिव्यू करने की अनुमति दी गई।

पाकिस्तानी टीम ने की मैच रेफरी से शिकायत

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक पाकिस्तान ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से इस बात की शिकायत की है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को LBW रिव्यू लेने की इजाजत क्यों दी। पाकिस्तान मैनेजमेंट ने इस आधार पर शिकायत दर्ज कराई है कि उनका मानना ​​है कि बांग्लादेश ने रिव्यू तब लिया, जब बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रिप्ले दिखाया जा चुका था। उस रिप्ले को देखने के बाद ही थर्ड अंपायर ने शाहीन को आउट करार दिया और ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

यह भी पढ़ें

पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर

बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement